Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    ‘वाराणसी’ के लिए राजामौली ने रची विशाल सिनेमाई दुनिया:रत्नेश्वर मंदिर से घाटों तक 6 एकड़ में बना 'काशी', बारीक डिटेलिंग के साथ बनवाए सेट

    5 days ago

    डायरेक्टर एसएस राजामौली एक बार फिर अपने भव्य विजन के साथ बड़े परदे पर नया इतिहास रचने की तैयारी में हैं। ‘बाहुबली’ के दोनों पार्ट और ‘आरआरआर’ की वैश्विक सफलता के बाद अब वह अपनी अगली मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए एक विशाल सिनेमाई दुनिया खड़ी कर चुके हैं। इस फिल्म की कहानी त्रेता युग से लेकर आधुनिक युग तक के समय को कवर करती है। ऐसे में वाराणसी को भी अलग-अलग समय के हिसाब से दिखाया जाएगा। फिल्म की टीम ने इसके लिए दो अलग-अलग वर्जन के सेट तैयार किए हैं। एक प्राचीन समय का और दूसरा आधुनिक दौर का। जरूरत के अनुसार सेट के हिस्सों को बदलकर अलग-अलग युगों की झलक दिखाई जाएगी। फिल्म "वाराणसी' में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे। हॉलीवुड जैसा है आर्ट डायरेक्शन फिल्म का प्रोडक्शन इन दिनों हैदराबाद में चल रहा है, जहां मेकर्स ने ‘वाराणसी’ शहर का भव्य और डिटेल्ड सेट तैयार किया है। घाटों, मंदिरों और प्राचीन वास्तुकला को इतनी बारीकी से री-क्रिएट किया गया है कि यह सेट असली शहर का एहसास कराते हैं। बताया जा रहा है कि इस सेट डिजाइन में इंटरनेशनल लेवल की आर्ट डायरेक्शन टीम और VFX प्लानिंग को जोड़ा गया है, ताकि स्क्रीन पर एक रियल और इमर्सिव अनुभव दिया जा सके। झुका हुआ शिव मंदिर हूबहू बनाया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेट की सबसे खास बात है रत्नेश्वर महादेव मंदिर की प्रतिकृति, जो अपने झुके हुए ढांचे के लिए प्रसिद्ध है। फिल्म के सेट में इस मंदिर को उसी झुकाव और गहराई के साथ तैयार किया गया है, जो असली मंदिर में देखने को मिलती है। पूरा सेट लगभग 6 एकड़ में फैला हुआ है और इसे असली वाराणसी की तरह ही डिजाइन किया गया है। इसे करीब 30% स्केल डाउन किया गया है। हर छोटी-बड़ी डिटेल का खास ध्यान रखा गया है। इमारतों को असली वाराणसी की तस्वीरों और माप के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे इसकी रियलिटी बरकरार रहे। इंटरनेशनल लेवल पर है खूब चर्चा फिल्म की शूटिंग तय समय पर चल रही है। फिलहाल राजामौली और उनकी टीम हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में एक एक्शन सीन शूट कर रही है। जिसमें महेश बाबू और खूंखार विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। यह भी पता लगा कि, अगला शेड्यूल इसी साल के आखिर में आइसलैंड में होगा। राजामौली जल्द से जल्द शूटिंग पूरी करने की कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं फिल्म ने रिलीज से पहले ही ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। इसकी पहली झलक ले ग्रांड रेक्स में आयोजित ट्रेलर फेस्टिवल में दिखाई गई, जहां दर्शकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया। यह रिएक्शन इस बात का संकेत है कि फिल्म सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी बड़ा असर छोड़ सकती है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    शत्रुघ्न सिन्हा बोले- सोनाक्षी अपने पति जहीर के साथ खुश:कहा- मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी; चट्टान की तरह उनके साथ खड़ा हूं
    Next Article
    अजय देवगन के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मुकदमा:रीमेक फिल्म भोला के पैसे न चुकाने का आरोप; कैदी फिल्म के प्रोड्यूसर्स कोर्ट पहुंचे

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment