Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    वरुण धवन पर मुंबई मेट्रो ने नहीं लगाया कोई फाइन, एक्टर की टीम ने जारी किया बयान

    5 days ago

    एक्टर वरुण धवन और मुंबई मेट्रो से जुड़ी हालिया खबरों पर अब सफाई आ गई है. वरुण धवन की टीम ने ऑफिशियल बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि एक्टर पर मुंबई मेट्रो ने कोई जुर्माना या पेनाल्टी नहीं लगाई गई है. टीम ने ऑफिशियल बयान जारी करते हुए बताया कि पहले जारी किया गया कोई पोस्ट या रिपोर्ट गलतफहमी पर बेस्ड था, जिसे अधिकारियों ने खुद हटा लिया है.

    पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वरुण धवन ने मुंबई मेट्रो के नियमों का उल्लंघन किया और उनके खिलाफ जुर्माना लगाया गया. इन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि वरुण मेट्रो स्टेशन पर फोटोशूट या किसी अन्य काम के दौरान नियम तोड़ने के कारण फाइन का सामना कर रहे हैं.

    वरुण धवन टीम ने जारी किया बयान
    वरुण धवन की टीम ने बयान में स्पष्ट किया, 'हम वरुण धवन और मुंबई मेट्रो से जुड़ी हाल की रिपोर्ट्स पर स्थिति स्पष्ट करना चाहते हैं. हम यह साफ करना चाहते हैं कि वरुण पर किसी भी तरह का कोई फाइन या पेनाल्टी नहीं लगाई गई है. अधिकारियों के जरिए किया गया पिछला पोस्ट हटा दिया गया है और इस गलतफहमी को दूर करने में उनके सहयोग के लिए हम उनकी सराहना करते हैं.'

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

    टीम ने आगे कहा, 'वरुण शहर के नियमों और मेट्रो डिपार्टमेंट की कोशिशों का बहुत सम्मान करते हैं. हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब कोई मामला बाकी नहीं है और इस सही अपडेट को शेयर करने के लिए हम मीडिया को धन्यवाद देते हैं.'

    टीम के मुताबिक, पूरी घटना एक गलतफहमी थी. मुंबई मेट्रो के अधिकारियों ने भी पुराने पोस्ट को हटाकर इस मामले को खत्म कर दिया. फिलहाल, वरुण धवन अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'बॉर्डर 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. फिल्म में उनके दमदार एक्टिंग की खूब सराहना हो रही है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    अजीत पवार के पिता अनंतराव पवार का था फिल्म इंडस्ट्री से नाता, कई बड़े प्रोजेक्ट्स में किया था काम
    Next Article
    Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर ये गलती की तो सालभर रहेगी परेशानी! पूजा से पहले जरूर जान लें नियम?

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment