Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    वेडिंग रिसेप्शन में 'धुरंधर के 'शरारत' सॉन्ग पर जमकर नाचे न्यूली वेड सोफी शाइन और शिखर धवन, वीडियो वायरल

    2 days ago

    शिखर धवन और सोफी शाइन ने अपनी दिल्ली वाली शादी का जश्न बड़े ही स्टाइल में मनाया है. 21 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में शादी के बाद कपल ने एक शानदार रिसेप्शन रखा था. जिसमें क्रिकेट और एंटरटेनमेंट की दुनिया के कई बड़े नाम शामिल हुए थे. लेकिन इस पूरे फंक्शन की सबसे खास बात रही शिखर और सोफी का डांस जिसने रात को और भी यादगार बना दिया था. सोशल मीडिया पर उनके डांस के वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

    ‘शरारत’ गाने पर लगाया ठुमका
    रिसेप्शन की शुरुआत ही मस्ती भरे अंदाज में हुई थी. शिखर और सोफी ने फिल्म ‘धुरंधर’ के पॉपुलर गाने 'शरारत' पर मजेदार डांस किया था. जैसे ही गाना बजा दोनों ने डांस फ्लोर पर एंट्री ली और ऐसा माहौल बनाया कि मेहमान भी खुद को रोक नहीं पाए थे. दोनों काफी रिलैक्स और खुश नजर आ रहे थे. इस खूबसूरत शाम को और भी ज्यादा खास बना दिया था अली ब्रदर्स की गजल परफॉर्मेंस ने. उनके इस परफॉर्मेंस नें जश्न में एक सुकून भरा टच जोड़ दिया था.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Women's Premier League (@wpl.authority)

    स्टाइलिश लुक में दिखा कपल
    इस खास मौके पर शिखर ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे वहीं सोफी व्हाइट स्कर्ट और हैवी वर्क वाले क्रॉप टॉप में बेहद एलिगेंट नजर आ रही थी. दोनों का लुक सिंपल लेकिन क्लासी था. स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा ने भी रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए कपल को बधाई दी और लिखा, 'हार्टिएस्ट कॉन्ग्रेचुलेशन्स शिखर सोफी शाइन. सो हैप्पी फॉर यू बोथ.' उनकी पोस्ट पर भी फैंस ने जमकर रिएक्शन दे रहे है.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shefalii Bagga (@shefalibaggaofficial)

    क्रिकेट सितारों से सजी महफिल
    रिसेप्शन में युवराज सिंह, हार्डी संधू, रोहित शर्मा और रितिका सजदेह जैसे नामी चेहरे नजर आए है. एक ग्रुप फोटो में आशीष नेहरा, सुरेश रैना और निखिल चोपड़ा भी दिखे है. वहीं अंदर के वीडियोज में राहुल द्रविड़, ऋषभ पंत और ईशान किशन भी सेलिब्रेशन एंजॉय करते दिखाई दिए है. रिसेप्शन में  ऐसा लग रहा था जैसे क्रिकेट जगत का छोटा सा रीयूनियन हो गया हो.

    'मिस्टर एंड मिसेज धवन' की नई शुरुआत
    शादी से पहले शिखर और सोफी ने अपनी वेडिंग पिक्चर्स 'मिस्टर एंड मिसेज धवन' कैप्शन के साथ शेयर की थीं. दोनों ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट्स पहने थे. रणवीर सिंह और विराट कोहली समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी थी. बता दें कि शिखर धवन की पहले आयशा मुखर्जी से शादी हो चुकी थी. सोफी के साथ उनका रिश्ता करीब एक साल पहले से चल रहा था. मई 2025 में दोनों ने अपना रिलेशनशिप पब्लिक किया था और 12 जनवरी को सगाई की अनाउंसमेंट के बाद ही फैंस को अंदाजा हो गया था कि कपल जल्द ही शादी करेंगे.

    Click here to Read More
    Previous Article
    मणिपुर की छोटी सी फिल्म ने 'बाफ्टा' में रचा इतिहास, अवॉर्ड किया अपने नाम, खास है 'बूंग'
    Next Article
    Tarot Card Reading 24 February 2026: टैरो रीडिंग से जानें 12 राशियों के लिए कैसा होगा मंगलवार का दिन?

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment