Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल ड्रीम के बारे में बताया, कहा - क्रिस गेल का 175 रन का रिकॉर्ड तोड़ना है

    5 days ago

    Vaibhav Sooryavanshi Reveals His IPL Dream: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हर साल की तरह इस साल भी रविवार यानी 15 मार्च को नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजित किया. नई दिल्ली में आयोजित हुए इस समारोह में युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हुए. इस कार्यक्रम के दौरान संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा के साथ वैभव को स्टेज पर आमंत्रित किया गया, जहां कमेंटेटर हर्षा भोगले ने इन खिलाड़ियों से खास बातचीत की. भोगले ने इस बातचीत के दौरान वैभव से एक ऐसा सवाल पूछा, जिसने खूब सूर्खियां बटोरी.

    क्रिस गेल का 175 रन का रिकॉर्ड तोड़ना हैं - वैभव सूर्यवंशी

    नमन अवॉर्ड्स समारोह के दौरान हर्ष भोगले ने वैभव सूर्यवंशी से पूछा कि आईपीएल में कौन सा रिकॉर्ड वो तोड़ना चाहेंगे?, तो जवाब में, बिहार से आने वाले इस युवा विस्फोटक बल्लेबाज ने बेहद आत्मविश्वास के साथ अपने ड्रीम के बारे में बताया. वैभव ने कहा कि वे आईपीएल में क्रिस गेल के 175 रनों के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं.

    बता दें, वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल 2013 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया था. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सिर्फ 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनाए थे, जो आज तक टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.

    अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया था धमाल

    वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 के आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन बनाकर इतिहास रच दिया था. उन्होंने इस पारी में 15 चौके और इतने ही छक्के में जड़े थे. वैभव की इस धमाकेदार पारी की बदौलत टीम इंडिया को उस खिताबी मुकाबले में शानदार जीत मिली थी. इस रिकॉर्ड पारी से पहले ही वैभव सूर्यवंशी कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं. वैभव आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2025 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी.

    Click here to Read More
    Previous Article
    काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक से तबाही, 400 की मौत पर राशिद खान का छलका दर्द, कहा- 'यह युद्ध...'
    Next Article
    IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन थे, जानिए किसके नाम रही थी ऑरेंज कैप?

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment