Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'वो मानसिक रूप से दुर्बल हो गए हैं', अनुराग कश्यप के बयान पर 'केरला स्टोरी 2' के निर्देशक ने दिया करारा जवाब

    3 days ago

    'द केरला स्टोरी 2' फिल्म रिलीज से पहले ही काफी विवादों में फंस गई है. इस फिल्म का एक सीन जबसे सामने आया है इसने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. फिल्म इंडस्ट्री से भी कई लोग इस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं. हाल ही में अनुराग कश्यप ने इस फिल्म को एक प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था. अब अनुराग के इस बयान पर फिल्म के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने पलटवार किया है और अनुराग को मानसिक रूप में अस्थिर तक बता दिया है.

    क्या बोले 'द केरला स्टोरी 2' के निर्देशक
    अनुराग कश्यप के बयान के बाद फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने अपने ऑफिश्यल x (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट कर उन्हें जवाब दिया. कामाख्या ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'डियर अनुराग सर, मुद्दा ये नहीं है कि फिल्म में क्या दिखाया गया- खिचड़ी, बीफ या कुछ और. असल सवाल है कॉन्सेंट और दबाव का. किसी की मर्जी के खिलाफ तो खिचड़ी भी नहीं खिलाई जा सकती, तो अगर कोई फिल्म जबरन बदलाव या दबाव की बात उठाती है, तो उसे नफरत फैलाना कह देना बौद्धिक बेइमानी है'.

    आपका झूठ क्रिएटिव फ्रीडम और हमारा सच...
    आगे कामाख्या ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आपका तो झूठ भी क्रिएटिव फ्रीडम और हमारा सच भी प्रोपेगेंडा!  डिबेट फैक्ट्स और डाटा पर होनी चाहिए- न कि “बकवास”, “चापलूस” जैसे लेबल्स लगाकर डिस्कशन बंद कर देने पर'.

    अनुराग कश्यप का बयान
    आपको बता दें कि अनुराग कश्यप से एयरपोर्ट पर मीडिया ने जब 'द केरला स्टोरी 2' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कड़े शब्दों में इसकी निंदा की. उन्होंने ट्रेलर में दिखाए गए बीफ वाले सीन पर कहा कि 'जैसे बीफ खिलाते दिखाया गया है ऐसे तो कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता है.' उन्होंने साफ कहा कि ये फिल्म केवल पैसे कमाने के लिए बनाई गई है और लोगों को बांटना चाहती है. अनुराग ने कहा, 'इस फिल्म का जो मेकर है वो एक लालची आदमी है. वो सिर्फ पैसे बनाना चाहता है.'

    बीफ वाले सीन पर हो रहा बवाल
    बता दें कि फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है. इस ट्रेलर के एक सीन में दिखाया गया है कि एक लड़की (उल्का गुप्ता) को एक मुस्लिम परिवार जबरदस्ती बीफ खिला रहा है. लड़की जब मना करती है तो उसके हाथ- पैर बांधकर उसके मुंह में जबरन बीफ ठूस दिया जाता है. इस सीन को लेकर ही इन दिनों काफी बहस छिड़ी हुई है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    जरीन खना की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस ने फैंस से की दुआ करने की अपील
    Next Article
    'दो दीवाने सहर में' की स्क्रीनिंग में पहुंचे सेलेब्स, अविनाश तिवारी ने दिया मेधा शंकर के साथ पोज

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment