Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    उर्वशी ढोलकिया ने टीवी से क्यों बनाई थी दूरी? अब 'द 50' शो क्यों किया जॉइन? एक्ट्रेस ने बताई वजह

    1 week ago

    कुछ समय तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद, उर्वशी ढोलकिया अपनी शर्तों पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. टीवी पर अपनी यादगार भूमिकाओं के लिए मशहूर ये अदाकारा अब रियलिटी शो 'द 50' में नजर आने वाली हैं, जिसे वह अपने अब तक के सभी कामों से बिल्कुल अलग बताती हैं. उर्वशी के लिए, यह फैसला टेलीविजन से लंबे समय तक खुद को अलग रखने के बाद खुद को चुनौती देने की दिशा में उठाया गया एक कदम है.

    उर्वशी 'द 50' शो क्यों कर रही हैं?
    न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक शो में शामिल होने के पीछे का कारण बताते हुए उर्वशी कहती हैं, "मैं काफी लंबे समय से आराम कर रही थी, और अब समय आ गया था कि मैं खुद को एक बार फिर थोड़ी और चुनौती दूं." वे 'द 50' को अनप्रिडिक्टिबेल बताते हुए कहती हैं, "इस शो का अपना अलग ही अंदाज है, और  यह बहुत अनप्रिडिक्टेबल है, खासकर इसलिए क्योंकि यह पहला सीज़न है. यही बात कंटेस्टेंट्स के लिए भी इसे एक्साइटिंग बनाती है, क्योंकि किसी को नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है."

    टीवी से क्यों बनाई थी दूरी?
    उर्वशी ने खुलकर बताया कि उन्होंने रेग्यूलरली टेलीविजन पर न दिखने का फैसला क्यों किया था. उन्होंने कहा, “मैंने जानबूझकर टेलीविजन से दूरी बनाई है. मैं जो कर सकती थी, वह कर चुकी हूं, मैंने अपना लेवल हाई कर लिया है, और अब यह मेरे लिए कुछ नया करने का समय है.” वे कहती हैं,“एक अभिनेत्री के रूप में, मुझे कुछ अलग दिखाने के अवसर चाहिए.”

    हालांकि, इस इच्छा को पूरा करना हमेशा आसान नहीं रहा है. उर्वशी बताती हैं कि उन्हें अक्सर कहा जाता है कि वह टीवी पर बहुत ज़्यादा नज़र आती है. इस रिएक्शन ने उन्हें असमंजस में डाल दिया है. वह स्वीकार करती हैं, "बहुत से लोग मुझसे कहते रहते हैं कि मैं टीवी पर बहुत ज़्यादा नज़र आती हूं, इसलिए मुझे समझ नहीं आता कि इसका क्या मतलब निकालूं."

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by URVASHI (@urvashidholakia)

    सिर्फ निगेटिव रोल मत दो
     अभिनेत्री यह भी बताती हैं कि टेलीविजन किस तरह कलाकारों को एक ही तरह की भूमिकाओं में बांध देता है, खासकर उन लोगों को जो दमदार या निगेटिव भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं. उर्वशी कहती हैं, "जब निर्माता मुझसे कॉन्टेक्ट करते हैं, तो वे अक्सर कहते हैं कि यह एक 'अलग तरह का किरदार' है, लेकिन फिर पता चलता है कि यह कोई निगेटिव रोल है जो मैं पहले ही निभा चुकी हूं." वह क्लियर करती हैं कि अब उन्हें रिपीट करने में कोई दिलचस्पी नहीं है. वह कहती हैं, "मुझे बताओ कि इसमें क्या अलग है, फिर मैं इसे करूँगी."

    Click here to Read More
    Previous Article
    Anupama Written Update: अनुपमा को मौत के घाट उतारेगी रजनी, राही होगी अपनी मां के खिलाफ
    Next Article
    Dhurandhar 2 में Vicky Kaushal का Cameo, Ranveer Singh की फिल्म से Aditya Dhar की Planning!

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment