Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    UPSC CSE एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे नतीजे चेक

    2 weeks ago

    देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट अब कभी भी जारी हो सकता है. UPSC इस सप्ताह परिणाम घोषित कर सकता है. जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू तीनों चरण पूरे कर लिए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख पाएंगे.काफी समय से अभ्यर्थी फाइनल लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं. अब इंटरव्यू प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, इसलिए माना जा रहा है कि आयोग जल्द ही मेरिट लिस्ट जारी करेगा.

    सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में होती है. सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी. इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा में बैठने का मौका मिला. मेन्स परीक्षा अगस्त 2025 में हुई.इसके बाद मेन्स में सफल उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया गया. इंटरव्यू की प्रक्रिया 2025 के आखिर से लेकर 2026 की शुरुआत तक चली. अब तीनों चरण पूरे हो चुके हैं और फाइनल रिजल्ट जारी होना बाकी है.

    फाइनल लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को उनकी रैंक के अनुसार सेवा और कैडर दिया जाएगा. इसके बाद ट्रेनिंग की प्रक्रिया शुरू होगी.IAS अधिकारियों की ट्रेनिंग मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में होती है, जबकि IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग हैदराबाद में और IFS अधिकारियों की ट्रेनिंग अलग संस्थानों में कराई जाती है. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ही अधिकारी अपनी जिम्मेदारी संभालते हैं.

    यह भी पढ़ें - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या इजरायली प्रेसिडेंट नेतन्याहू कौन ज्यादा पढ़-लिखा? जानकर नहीं होगा यकीन

    किन सेवाओं में मिलेगा मौका?

    फाइनल रिजल्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा, उन्हें देश की प्रतिष्ठित सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी.

    • Indian Administrative Service (IAS)
    • Indian Police Service (IPS)
    • Indian Foreign Service (IFS)
    • Indian Revenue Service (IRS)
    • Indian Trade Service (ITS)

    इसके अलावा अन्य ग्रुप A और ग्रुप B सेवाओं में भी चयन किया जाएगा. फाइनल मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाती है, जिसमें मेन्स और इंटरव्यू के नंबर जोड़े जाते हैं.

    मेरिट लिस्ट में क्या होगा?

    रिजल्ट एक PDF फाइल के रूप में जारी किया जाएगा. इसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दिए होंगे.साथ ही उनकी रैंक भी बताई जाएगी. रैंक के आधार पर ही सेवा और कैडर अलॉटमेंट होता है.जिन उम्मीदवारों की रैंक बेहतर होगी, उन्हें उनकी पसंदीदा सेवा मिलने की संभावना ज्यादा रहती है.

    ऐसे करें रिजल्ट चेक

    Click here to Read More
    Previous Article
    इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
    Next Article
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या इजरायली प्रेसिडेंट नेतन्याहू कौन ज्यादा पढ़-लिखा? जानकर नहीं होगा यकीन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment