Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    UN ने खोली PAK की पोल, मुनीर सेना ने अफगानिस्तान में नागरिकों पर बरसाए थे बम, तालिबान के दावे पर लगी मुहर

    2 days ago

    अफगानिस्तान में पाकिस्तान की ओर से किए गए एटयरस्ट्राइक में मारे जाने के दावे पर संयुक्त राष्ट्र ने मुहर लगा दी है. अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (UNAMA) ने बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान ने बेहसूद और खोग्यानी शहर में एयरस्ट्राइक किया, जिसमें 12 आम नागरिकों की मौत हुई. मरने वालों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं. UNAMA के मुताबिक बरमाल और उरगुन में पाकिस्तानी हमले में किसी भी नागरिक की मौत नहीं हुई है.

    संयुक्त राष्ट्र ने खोली पाकिसतान की पोल

    संयुक्त राष्ट्र के इस बयान ने पाकिस्तान के उन दावों की पोल खोल दी, जिसमें PAK की ओर से कहा गया था कि उसने टीटीपी और इस्लामिक स्टेटस के आतंकी ठिकानों पर हमला किया था और आतंकियों को मारा था. अफगान‍िस्‍तान में रव‍िवार (22 फरवरी 2026) सुबह पाकिस्‍तानी सेना के हवाई हमलों की भारत ने कड़ी आलोचना की और इसे गैरज‍िम्‍मेदाराना हरकत बताया.

    भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की

    भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा क‍ि रमजान के पव‍ित्र मौके पर पाक‍िस्‍तान की इस हरकत की भारत कड़ी न‍िंदा करता है. उन्‍होंने कहा, 'यह पाकिस्तान की अपनी अंदरूनी नाकामियों को बाहर दिखाने की एक और कोशिश है. भारत अफगानिस्तान की सॉवरेनिटी, टेरिटोरियल इंटीग्रिटी और आजादी के लिए अपना सपोर्ट दोहराता है.' इन हमलों के बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है. अफगान सरकार के मुताबिक, बमबारी में दर्जनों लोग मारे गए या घायल हुए.

    पाकिस्तान ने किया टेररिस्ट कैंप पर हमले का दावा

    अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने हमारे आम लोगों पर बमबारी की, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों लोग मारे गए और घायल हो गए. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा, 'हमने बॉर्डर इलाके में टीटीपी और उसके साथियों के सात टेररिस्ट कैंप और ठिकानों को इंटेलिजेंस के आधार पर चुनकर निशाना बनाया है.' इस्लामाबाद ने दावा किया कि सैन्य हमलों में कम से कम 70 आतंकवादी मारे गए.

    पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय के मुताबिक इस्लामाबाद की शिया मस्जिद पर हमला और शनिवार को बन्नू में हुई घटना समेत आतंकवाद की ये घटनाएं कथित तौर पर ख्वारिज ने अफगानिस्तान स्थित अपने आकाओं और संचालकों के इशारे पर कीं. पाकिस्तान ने कहा, 'इन हमलों की जिम्मेदारी फितना अल ख्वारिज (एफएके) से संबंधित अफगानिस्तान आधारित पाकिस्तानी तालिबान, उनके सहयोगियों और इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरसान प्रांत (आईएसपीके) ने ली है.

    अफगानिस्तान की पाकिस्तान को चेतावनी

    अफगानिस्तान ने चेतावनी दी है कि पक्तिका और नंगरहार प्रांतों पर पाकिस्तानी हमलों का आवश्यक और सोच-समझकर जवाब दिया जाएगा. अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘हमारी सीमाएं और हमारे लोगों की सुरक्षा हमारा पवित्र धार्मिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है. इन हमलों का उचित समय पर आवश्यक और सोच-समझकर जवाब दिया जाएगा.’

    Click here to Read More
    Previous Article
    तारिक रहमान ने यूनुस को दिया तगड़ा झटका, बांग्लादेश में दर्ज इन मुकदमों की फिर होगी जांच
    Next Article
    अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से मिले झटके के बाद ट्रंप ने फिर निकाली भड़ास, टैरिफ को लेकर अब दी ये धमकी

    Related विश्व Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment