Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    UN में इमरान खान के बेटे कासिम के खुलासों से बौखलाया पाकिस्तान, शहबाज के मंत्री का तंज- बच्चे ने लिखा हुआ पढ़ दिया

    3 days ago

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे कासिम खान ने पिता से मुलाकात कराने के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से गुहार लगाई है. उनकी इस सिफारिश ने पाकिस्तान की कलई खोल कर रख दी है. हुक्मरान बौखला गए हैं और इसे अपने मुल्क की तौहीन बता रहे हैं, वहीं कासिम खान की टिप्पणी को 'बच्चे की गुहार' करार दिया जा रहा है.

    गुरुवार (26 मार्च, 2026) को सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पर राजनीतिक असहमति की आड़ में वतन की इज्जत की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पार्टी की ये कोशिशें नामंजूर हैं.  कासिम खान ने बुधवार को कहा था कि इमरान खान के साथ किया गया बर्ताव अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समझौतों के साथ-साथ जीएसपी+ फ्रेमवर्क (जनरलाइज्ड स्कीम ऑफ प्रेफरेंसेज) के तहत किए गए वादों का भी उल्लंघन करता है.

    जीएसपी+ फ्रेमवर्क एक विशेष यूरोपीय संघ (EU) व्यापार नीति है, जो कमजोर विकासशील देशों को सतत विकास, मानवाधिकारों और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता के बदले ईयू बाजार में लगभग 66 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर शून्य शुल्क की सुविधा प्रदान करती है. कासिम खान ने इसका जिक्र किया और इसी पर झल्लाहट दिख रही है.

    पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, अताउल्लाह तरार ने कहा कि हालांकि हर राजनीतिक पार्टी का आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन देश की इज्जत को दांव पर नहीं लगाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, 'कोई भी राजनीतिक नेता पाकिस्तान से बड़ा नहीं है.' उन्होंने पीटीआई पर देश हित को पहले न रखने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'विरोधियों का देश का मजाक उड़ाना मंजूर नहीं है.'

    अताउल्लाह तरार ने कहा, 'दुनिया पाकिस्तान को अहमियत दे रही है जबकि देश का ही एक सियासी दल दुष्प्रचार में जुटा है.' उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पीटीआई पहले भी ऐसी हरकतें करती आई है. उन्होंने दावा किया कि पीटीआई ने इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) को खत लिख अपील की थी कि पाकिस्तान को 2022 में बेलआउट पैकेज न दिया जाए.

    कासिम खान के भाषण का जिक्र करते हुए, अताउल्लाह तरार ने कहा कि यह कोई एक बार की घटना नहीं थी- काश उसने बिना हाथ में कागज लिए ऐसा किया होता, लेकिन कोई बात नहीं, वो बच्चा है. किसी ने उसके लिए यह लिखकर दिया होगा.

     

    यह भी पढ़ें:-
    Middle East Conflict: इजरायल के PM नेतन्याहू का बड़ा दावा, कहा- एयर स्ट्राइक में IRGC के नेवी कमांडर को मार गिराया

    Click here to Read More
    Previous Article
    जंग के बीच ईरान ने चीन को दिया बड़ा झटका, होर्मुज स्ट्रेट से लौटाए बीजिंग के दो जहाज, IRGC बोला- बंद है रास्ता
    Next Article
    अमेरिकी सैनिकों को खाड़ी देशों ने दी पनाह तो ईरान ने दे डाली चेतावनी- अब तुम्हारे होटलों पर हमले....

    Related विश्व Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment