Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    UIDAI लेकर आया नया अपडेट, एक ही फोन से जुड़ जाएंगे परिवार में सबके Aadhaar

    6 days ago

    Aadhaar New Update:  पहले जब परिवार के साथ यात्रा करते थे. तो पहचान की जद्दोजहद हर बार दोबारा होती थी. हर सदस्य का आधार कार्ड उसकी फोटोकॉपी या प्रिंट हर जेब में रखना पड़ता था. बिना इसके कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता था. लेकिन अब यह सब परेशानी खत्म होने वाली है. सरकार और UIDAI आधार ऐप का नया वर्जन फैमिली फ्रैंडली लॉन्च करने जा रही है. जो डिजिटल पहचान को और ज्यादा स्मार्ट बना देगा. 

    इस अपडेट के साथ अब एक ही मोबाइल फोन में पूरे परिवार की पहचान जोड़ सकेंगे, जिससे सफर, चेक-इन और पहचान वेरिफिकेशन का काम सेकंडों में हो जाएगा. इससे उम्रदराज लोगों या छोटे बच्चों के पहचान दस्तावेज संभालने की परेशानी भी बहुत कम होगी. नया ऐप परिवार के डेटा को एक ही जगह सेफ रखने का ऑप्शन देगा और बार-बार फ़िज़िकल कार्ड दिखाने की जरूरत भी नहीं रहेगी.

    पूरा परिवार एक ही फोन में कैसे जुड़ेगा?

    नए फैमिली फ्रैंडली Aadhaar ऐप की सबसे खास बात यह है कि अब परिवार के सभी सदस्यों को अलग-अलग फोन में आधार ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी. घर का एक मुखिया अपने ही ऐप में घर के बाकी सदस्यों की प्रोफाइल जोड़ सकता है, चाहे वो बच्चे हों या बुजुर्ग. इससे एक परिवार की पहचान एक ही स्क्रीन पर आसानी से वेरिफ़ाई हो सकती है. 

    यह फीचर खासतौर पर एयरपोर्ट, होटल, रेलवे स्टेशन और बाकी इस तरह की जगहों पर पहचान करने के वक्त मदद करेगा. स्कैन-और-वेरिफ़ाई का फीचर यात्रियों के लिए चेक-इन को बहुत तेज बना देगा और लाइन में इंतज़ार करने का समय कम करेगा. डिजिटल ऐप को यूज़ करके फिज़िकल कार्ड खोने का डर भी नहीं रहेगा.

    कल लाॅन्च होगा फुल वर्जन

    UIDAI की ओर से आधार एप का फुल वर्जन कल यानी 28 जनवरी को लांच किया जाएगा आपको बता दें इस दिन को UIDAI दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है सरकार का मकसद है कि देश के वरिष्ठ नागरिक जो बार-बार यात्रा करते हैं उनकी यात्रा को और ज्यादा आसान बनाया जा सके और आइडेंटिफिकेशन के सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल किया जा सके. UIDAI अपने इस नए नियम से पूरे डेटा को सेंट्रलाइज्ड कर देगा. यानी फैमिली का डाटा एक ही फोन में एक जगह सेफ रहेगा. जो बुजर्ग फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते. उन्हें भी परेशानी नहीं होगी.

    यह भी पढ़ें: अब कब आएगी मईयां सम्मान योजना की किस्त, कैसे देखें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?

    Click here to Read More
    Previous Article
    इस राज्य से जाने वाली कई ट्रेनें 31 जनवरी तक कैंसिल, परेशानी से बचना है तो पहले चेक कर लें लिस्ट
    Next Article
    आपके घर के लिए कितने लीटर का गीजर सही रहेगा, जान लीजिए काम की बात

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment