Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    TRP Report: 'तुलसी' को 'अनुपमा' ने दी पटखनी, नागिन हुई बेहाल, टॉप 10 में इन नए शो ने मारी धमाकेदार एंट्री

    3 days ago

    बार्क इंडिया इस हफ्ते की टीवी टीआरपी रिपोर्ट जारी कर दी है. इस बार टीआरपी रिपोर्ट में काफी फेरबदल देखने को मिल रहा है. क्योंकि, 'अनुपमा' ने एक बार फिर से 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को पटखनी दे दी है. वहीं, 'नागिन 7' से भी नंबर 1 का ताज दो हफ्ते पहले ही छीन चुका है. लेकिन, टॉप 10 की लिस्ट में एक नए शो की एंट्री हुई है, जो काफी मेजदार है.

    अनुपमा

    टीआरपी लिस्ट में रुपाली गांगुली के शो अनुपमा ने नंबर 1 का ताज हासिल किया है. शो को इस बार 2.2 रेटिंग मिली है. इन दिनो सीरियल में दिखाए जाने वाले ट्विस्ट एंड टर्न दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

    स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी की रेटिंग में इन दिनों गिरावट देखने को मिल रही है. पिछले हफ्ते ये शो टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर था. लेकिन इस बार 2.1 रेटिंग के साथ दूसरे पोजिशन पर पहुंच गया.

    नागिन 7

    प्रियंका चाहर चौधरी के शो नागिन 7 की रेटिंग इन दिनों गिरती हुई नजर आ रही है. पहले हफ्ते में नागिन 7 नंबर वन के पोजिशन पर था. लेकिन, अब शो की रेटिंग में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. 1.9 रेटिंग के साथ इस शो को टीआरपी लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल हुआ है.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews)

    वसुधा

    टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते वसुधा ने चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाई है. इन दिनों शो की कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है. 1.9 रेटिंग के साथ इस शो ने टीआरपी लिस्ट ने नंबर 4 पोजिशन हासिल किया है.

    तुम से तुम तक

    शरद केलकर का शो तुम से तुम तक भी दर्शकों का पसंदीदा बना चुका है. शो में अनु और आर्यवर्धन की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है. 1.8 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में इस शो ने नंबर 5 पर अपनी जगह बनाई है.

    जानें टॉप 10 शो का हाल

    गंगा माई की बेटियां ने 1.8 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में छठें स्थान पर जगह बनाई है. वहीं, लाफ्टर शेफ 3 ने टीआरपी में 1.8 रेटिंग के साथ सातवां नंबर हासिल किया है. उड़ने की आशा-सपनों का सफर ने 1.7 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में आठवां स्थान हासिल किया है.ये रिश्ता क्या कहलाता है ने 1.7 के साथ टीआरपी रेटिंग के साथ नौवां स्थान हासिल किया है. मिस्टर एंड मिसेश परशुराम एकदम नया सीरियल है और इसने टॉप 10 में एंट्री मार ली है. 1.6 रेटिंग के साथ इस शो ने दशवें स्थान पर अपनी जगह बनाई है.

    ये भी पढ़ें:-'क्या शॉट था..' धुरंधर 2 की रिलीज से पहले 'अनुपमा' ने देखी फिल्म? रिव्यू देते हुए कही ये बात

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    'The 50’ में Groupism और Insecurities पर Archit ने तोड़ी चुप्पी
    Next Article
    पवन सिंह, निरहुआ और खेसारी लाल यादव नहीं तो आखिर कौन है भोजपुरी का सबसे अमीर एक्टर?

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment