Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    TRP में 'नागिन 7' को बड़ा झटका, 'तुलसी' का राज बरकरार, 'अनुपमा' का बुरा हाल

    1 week ago

    टेलीविजन सीरियल्स बरसों घर- घर में राज कर रहे हैं. सालों से कई सीरियल्स आए हैं कई बंद हुए हैं और कई हैं जो अब तक चल रहे हैं. हर सीरियल की फैन फॉलोइंग अलग ही होती है और इसी फैन फॉलोइंग के चलते हमारे सामने आती है TRP लिस्ट. साल 2026 के दूसरे हफ्ते की TRP लिस्ट आ गई है. इस लिस्ट में काफी उठा-पटक देखने को मिल रही है. तो आइये आपको भी बताते हैं कौन सा सीरियल इस बार किस नंबर पर है.

    पहले नंबर पर 'तुलसी'
    25 साल बाद लौटने पर भी टीवी पर 'तुलसी' का दबदबा बना हुआ है. यानी कि दूसरे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर 2.3 की रेटिंग के साथ 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' का नाम है. इस सीरियल को इन दिनों ऑडियंस ज्यादा देख रही है. मिहिर का शादी के इतने साल बाद भी तुलसी को धोखा देना. आत्म सम्मान के लिए तुलसी का घर छोड़ देना, लोगों को काफी इंट्रेस्टिंग लग रहा है. तभी तो तुलसी ने अनुपमा को भी पछाड़ दिया है.

    'तुलसी' के पीछे 'अनुपमा'
    ब्रॉडकास्ट के साथ ही दर्शकों का फेवरेट बनने के बाद 'अनुपमा' को अब 'तुलसी' से कड़ी टक्कर मिल रही है. 'अनुपमा' इस हफ्ते 2.2 की रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर आया है. हालांकि इससे बड़ा झटका तो 'नागिन 7' के लिए है. क्योंकि पिछले हफ्ते ये सीरियल पहले नंबर पर था और इस हफ्ते 1.9 की रेटिंग के साथ सीधे तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. लगता है दर्शकों को ड्रैगन के साथ नागिन की फाइट पसंद नहीं आई है.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews)

    टॉप 10 में ये सीरियल भी हैं
    तो वहीं चौथे नंबर पर अनु और देव सर की लव स्टोरी यानी 'तुम से तुम तक' को लोगों ने पसंद किया है. इस सीरियल को भी 'नागिन 7' जितनी ही रेटिंग मिली है. पांचवे नंबर पर सीरियल 'उड़ने की आशा- सपनों का सफर' 1.8 की रेटिंग के साथ है. सायली के उड़ने की आशा और सचिन के हौंसले के साथ ये सीरियल छठवें नंबर से पांचवे पर पहुंच गया है.

    इसके बाद छठवें और सातवें नंबर पर 1.8 रेटिंग के साथ ही क्रमशः 'गंगा माई की बेटियां' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बना हुआ है. आठवें नंबर पर 'वसुधा' और नौवें नंबर पर 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' को भी 1.7 रेटिंग मिली है. इन दोनों सीरियल को भी टॉप 10 लिस्ट में देखना बड़ी बात है. तो वहीं दसवें नंबर पर एक बार फिर से 'उड़ने की आशा' है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    Dhurandhar 2 में Vicky Kaushal का Cameo, Ranveer Singh की फिल्म से Aditya Dhar की Planning!
    Next Article
    Tum se Tum Tak: Anu की जिंदगी में आई प्यार की बहार, Aryavardhan ने कश्मीर में किया इज़हार #sbs (22.01.2026)

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment