Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Toxic Release Postponed: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज टली, 'धुरंधर 2' से क्लैश के बीच मेकर्स का बड़ा फैसला

    3 days ago

    यश स्टारर 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' फिल्म को लेकर फैंस के बीच बहुत दिनों से क्रेज है. लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसने फैंस के दिल को तोड़ दिया है. दरअसल 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है. अब ये फिल्म मार्च में नहीं बल्कि जून में रिलीज होगी. मेकर्स ने ये फैसला मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को देखते हुए लिया है.

    'टॉक्सिक' की रिलीज की तारीख टली
    एक्टर और फिल्म के प्रोड्यूसर यश नेसोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी फैंस को दी है. यश ने इस पोस्ट में लिखा, 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स एक ऐसी फिल्म है जिसे हमने ग्लोबली दर्शकों के लिए सिनेमा बनाने के कॉन्सेप्ट के साथ तैयार किया था. कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में फिल्माई गई ये फिल्म देश और दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ने के कन्विक्शन के साथ बनाई गई है. सालों के अथक प्रयास के बाद, हम 19 मार्च को अपनी फिल्म आप सभी के साथ शेयर करने के लिए एक्साइटेड थे. हालांकि, मौजूदा हालातों को देखते हुए, खासतौर से मिडिल ईस्ट के हालातों ने एक ऐसी स्थिति पैदा कर दी है जो व्यापक दर्शकों तक पहुंचने और उनसे जुड़ने के हमारे लक्ष्य को प्रभावित करती है'.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Yash (@thenameisyash)

    कब रिलीज होगी फिल्म?
    19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म को अब जून में रिलीज किया जाने वाला है. इस पोस्ट में आगे लिखा गया, 'इसलिए, अपने पार्टनर्स और हमारी ऑडियंस के इंटरेस्ट को देखते हुए, हमने रिलीज़ की तारीख में बदलाव करने का मुश्किल लेकिन सोच-समझकर फैसला लिया है. हम आपकी समझ और धैर्य के लिए शुक्रिया अदा करते हैं और आपके निरंतर प्रेम और समर्थन की आशा करते हैं'. इसके साथ ही पोस्ट में बताया है कि अब 'टॉक्सिक' 4 जून को ग्लोबली अंग्रेजी और हिंदी की सभी भाषाओं में रिलीज होगी.

    'धुरंधर 2' से नहीं होगा क्लैश
    पहले 19 मार्च को 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' साथ में रिलीज होने वाली थी. इन दोनों फिल्मों को लेकर काफी बज था. क्योंकि दोनों ही फिल्मों का फैनबेस बना हुआ है और दोनों का तगड़ा क्लैश भी होने वाला था. हालांकि अब ये क्लैश बॉक्स ऑफिस पर देखने को नहीं मिल पाएगा. अब दोनों ही फिल्में अलग- अलग रिलीज होंगी और फैंस को भी बंटने की जरूरत नहीं होगी.

    Click here to Read More
    Previous Article
    'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
    Next Article
    पीरियड्स में 'शरारत' की शूटिंग वाले बयान पर मचा बवाल, 'नेशनल जोक' बनने पर भड़की आयशा खान

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment