Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Toll Tax Refund: FASTag अकाउंट करते रहें चेक, रिफंड का पैसा आएगा वापस; जानें क्या है मामला?

    4 days ago

    Toll Refund: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 3 फरवरी को भारी ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों के लिए बड़ी खबर है. दरअसल, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खोपोली के पास एक गैस टैंकर के पलट जाने के बाद 32 घंटे तक लगे जाम में फंसे 1.2 लाख पैसेंजर्स को टोल टैक्स वापस किए जाएंगे.

    महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. रिफंड अमाउंट टोटल  5.16 करोड़ रुपये का होगा. रिफंड में एक्सप्रेसवे और पुणे-बेंगलुरु हाईवे दोनों के टोल शामिल होंगे. एक्सप्रेसवे पर गैस टैंकर के पलट जाने के हादसे के बाद यातायात पूरी तरह से ठप हो गया. हजारों की तादात में यात्री घंटों जाम में फंसे रहे. इस दौरान यात्रियों से टोल न वसूले जाने का निर्देश दिया गया, लेकिन इसके लागू होने के बाद भी लोगों से टोल वसूला गया.

    MSRDC ने IRB इंफ्रास्ट्रक्चर से मांगा डिटेल 

    TOI के साथ हुई बातचीत में MSRDC के एक अधिकारी ने बताया, ''हमारे पास उन यात्रियों का डेटा है, जिनसे गैस टैंकर हादसे के बाद टोल रोकने के आदेश जारी होने के बाद भी टोल वसूला गया है. यह रकम आने वाले हफ्ते में यात्रियों के FASTag अकाउंट में वापस कर दी जाएगी.'' MSRDC ने हादसे और उसके चलते लगे ट्रैफिक जाम को देखते हुए टोल कलेक्शन रोक दिए जाने के बाद अपने कंसेशनेयर, IRB इंफ्रास्ट्रक्चर से FASTag कटौती का डिटेल्ड डेटा भी मांगा था ताकि सभी प्रभावित यात्रियों को टोल की रकम सही तरीके से लौटाई जा सके. 

    घंटों जाम में परेशान हुए यात्री

    MSRDC ने IRB से साफ-साफ पूछा था कि क्या टोल कलेक्शन रोकने की जानकारी मिलने के बाद भी टोल वसूला गया था या नहीं. उन्होंने कहा, माना जा रहा है कि टोल प्लाजा के बैरियर खुलने तक यात्रियों के FASTag से पैसे कटते रहे होंगे. टोल कलेक्शन रोकने का ऑर्डर जारी होने के बाद भी जिन यात्रियों से टोल की वसूली हुई उन्हें अब पैसे वापस कर दिए जाएंगे.

    बता दें कि बीते 3 फरवरी को हादसे की वजह से एक दिन से भी ज्यादा समय तक बिना किसी बेसिक सुविधा के जाम में फंसे रहे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी. खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. कई लोगों के अपने प्लान कैंसिल करने पड़े. ऐसे में जब खालापुर प्लाजा पर टोल कलेक्शन होते रहने की खबर सामने आई, तो लोगों का गुस्सा और बढ़ गया. 

    किन मामलों में मिलता है टोल रिफंड? 

    • ट्रैफिक जाम में घंटों फंसे रहने और लंबी देरी होने पर टोल रिफंड किया जाता है.
    • फास्टैग स्कैनर में खराबी से गलत पैसे कट गए तो आपको आपका रिफंड मिल जाएगा.
    • कार जैसी किसी छोटी गाड़ी को बड़ी गाड़ी मानते हुए अधिक टोल काटे जाने पर बाद में पैसे लौटा दिए जाते हैं.
    • बिना टोल प्लाजा से गुजरे पैसे कट जाने की स्थिति में रकम पूरी लौटाई जाती है.
    • एक ही समय पर एक ही टोल प्लाजा पर दो बार पैसे कटने से भी बाद में पैसे वापस कर दिए जाते हैं. 

    ये भी पढ़ें:

    बाप रे! 1316 करोड़ रुपये का ऑर्डर, निवेशकों की रडार पर रहेगा ये रेलवे स्टॉक

    Click here to Read More
    Previous Article
    Gold-Silver Price Surge: एक झटके में 15200 रुपये बढ़ी चांदी की कीमत, सोने के भाव में भी तेज उछाल; क्या है वजह?
    Next Article
    Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में बड़ी तेजी, सोना 3000 और चांदी 13,500 रुपये महंगी; जानिए आज आपके शहर का ताजा रेट

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment