Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले ₹100 करोड़ कमाए:प्री-सेल्स में 200 करोड़ की टिकट बिक सकती हैं; 19 मार्च को रिलीज

    5 days ago

    बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही 100 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग (प्री-सेल्स) में 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। शनिवार के कारोबार के अंत तक फिल्म का कुल ग्लोबल एडवांस कलेक्शन लगभग 101 करोड़ रुपए रहा। इसमें भारत से 44 करोड़ और विदेशी बाजारों (ओवरसीज) से 57 करोड़ रुपए आए हैं। बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ा विदेशी बाजारों में फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 'धुरंधर' ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के प्री-सेल्स रिकॉर्ड्स बदल दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने 1.05 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर की कमाई कर 'बाहुबली: द कंक्लूजन' का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ओवरसीज मार्केट में भारी डिमांड विदेशी मार्केट्स में फिल्म की डिमांड इतनी ज्यादा है कि कई जगहों पर सिनेमाघर पहले ही फुल (हाउसफुल) हो चुके हैं। नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग करीब 3.40 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। ट्रेड जानकारों का मानना है कि यह जल्द ही 4 से 5 मिलियन डॉलर के आंकड़े को छू लेगी। दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्जीबिटर्स सोमवार और मंगलवार को फिल्म के और ज्यादा शोज बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। 200 करोड़ के क्लब पर नजर वर्ल्डवाइड लेवल पर फिल्म की एडवांस बुकिंग आसानी से 150 करोड़ रुपए के पार निकल जाएगी। अगर भारत में फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रहा, तो प्री-सेल्स का आंकड़ा 200 करोड़ तक पहुंचना भी संभव लग रहा है। इससे पहले 'पुष्पा 2', 'लियो' और 'RRR' जैसी फिल्में इस आंकड़े के करीब रही हैं। हालांकि, अगर 'धुरंधर' वहां तक पहुंचती है, तो यह पहली ऐसी फिल्म होगी जो इस मुकाम को हासिल करेगी। धुरंधर को भी शानदार रिस्पॉन्स मिला था इससे पहले फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनिया भर में करीब ₹1,303 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग ₹836.95 करोड़ हुआ। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बन गई। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब ₹299.5 करोड़ का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने ₹193.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई।
    Click here to Read More
    Previous Article
    सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम:अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ टाइटल से रिलीज होगी मूवी
    Next Article
    संकल्प में काम करना अभिनय की बड़ी पाठशाला:क्रांति बोले- प्रकाश झा के निर्देशन में सीखने का मौका, नाना पाटेकर संग स्क्रीन शेयर करना बड़ा सौभाग्य

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment