Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'धुरंधर 2' की सक्सेस पर दीपिका-रणवीर ने की डोसा पार्टी, फोटो हो रही वायरल

    6 days ago

    बॉलीवुड के पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा अपने स्टाइल और केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहते हैं. हालांकि इस बार दोनों अपने सादे और कूल अंदाज की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. ग्लैमर से भरी जिंदगी के बीच जब ये जोड़ी आम लोगों की तरह फूड डेट पर नजर आती है, तो फैंस को उनका ये रूप और भी ज्यादा पसंद आता है. 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद हाल ही में मुंबई में उनकी एक आउटिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

    डोसा खाकर एंजॉय की 'धुरंधर 2' की सक्सेस

    दीपिका और रणवीर मुंबई के चौपाटी इलाके के एक मशहूर रेस्टोरेंट में पहुंचे, जहां उन्होंने साउथ इंडियन खाने का मजा लिया. इस बीच रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी भी उनके साथ थे. रेस्टोरेंट की तरफ से शेयर की गई तस्वीर में रणवीर ब्लैक टी-शर्ट, व्हाइट कैप और सनग्लासेस में काफी कूल अंदाज में सेल्फी लेते नजर आए, वहीं दीपिका भी ब्लैक टी-शर्ट और जूड़े वाले हेयरस्टाइल में सिंपल और खूबसूरत दिखीं. कैप्शन में लिखा था, 'कुछ न कुछ तो हो रहा है. पार्ट 2 #बेन्ने #चौपाटी.' बताया जा रहा है कि दोनों यहां डोसा खाते हुए अपनी इस खास डेट को एंजॉय कर रहे थे और यह इस हफ्ते की उनकी दूसरी डेट थी.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Benne (@benne.bombay)

    सितार कॉन्सर्ट में दिखीं दीपिका 

    बता दें कि ये कपल इन दिनों काफी लो-प्रोफाइल रहना पसंद कर रहा है. हाल ही में दीपिका पादुकोण, ऋषभ रिखिराम शर्मा के लाइव सितार कॉन्सर्ट में भी नजर आई थीं, जहां उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद थे. दीपिका हमेशा से अपने शांत और सिंपल बिहेवियर के लिए जानी जाती हैं और किसी भी विवाद से दूर रहना पसंद करती हैं. वहीं रणवीर सिंह अपनी एनर्जी और अलग अंदाज के लिए मशहूर हैं. साथ ही वो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के लिए भी खूब सुर्खियां बटोर रहे है, जिसमें उनके किरदार को बहुत पसंद किया गया है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    राम से हनुमान तक कंफर्म है ‘रामायण’ की पूरी कास्ट, रणबीर कपूर से सनी देओल तक कौन क्या बनेगा, जान लें
    Next Article
    'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' में होगी क्रिस इवांस की एंट्री? वायरल वीडियो ने फैंस के बीच मचाई हलचल

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment