Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    धर्मशाला मेंIPL के 3 मुकाबले खेले जाएंगे:11 मई को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्स, 14 को मुंबई इंडियंस से मुकाबला

    1 week ago

    हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के धर्मशाला स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (ILP) 2026 के दूसरे चरण के तहत 3 मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। BCCI द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, पहला मुकाबला 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद, 14 मई को पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। तीसरा और अंतिम मुकाबला 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेला जाएगा, जिसमें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के भी मैदान पर उतरने की संभावना है। एचपीसीए प्रबंधन ने स्टेडियम में तैयारियां तेज कर दी गई है। पिच और आउटफील्ड को इंटरनेशनल मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। वहीं, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। आईपीएल सीजन 2026 की शुरुआत 28 मार्च को हो रही है। पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम शाम 7:30 बजे बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। यह 2 महीने तक चलने वाली है। देश में दो महीने चलेगा क्रिकेट का रोमांच IPL 2026 के 3 मुकाबले ऐसे वक्त में होने जा रहे हैं, जब देश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ती है और गर्मी से बचने को टूरिस्ट पहाड़ों का रुख करते है। ऐसे में IPL के 3 मुकाबलों से धर्मशाला में पर्यटकों की आमद और ज्यादा बढ़ेगी और मई में अच्छा पर्यटन कारोबार रहेगा। देशभर से धर्मशाला पहुंचने वाले क्रिकेट प्रेमी भी पहाड़ों पर सुहावने मौसम का आनंद उठा सकेंगे। खूबसूरती के कारण दुनियाभर में मशहूर है धर्मशाला स्टेडियम बता दें कि धौलाधार की बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला अपने खूबसूरत नजारों और बेहतरीन सुविधाओं के लिए जाना जाता है। मई महीने में यहां का मौसम सुहावना रहता है, जो खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए अनुकूल माना जाता है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी का जन्मदिन आज:15 साल होते ही सीनियर टीम में डेब्यू का इंतजार खत्म, IPL से लेकर T-20 में मचाएंगे तहलका
    Next Article
    IPL के सेकेंड फेज का शेड्यूल रिलीज:13 अप्रैल से 24 मई तक 50 मैच, 8 डबल हेडर; टोटल 74 मुकाबले ही होंगे

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment