Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान:शिबू सोरेन-अलका याग्निक को पद्म भूषण, 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार का ऐलान

    3 days ago

    केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं। दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, झारखंड के पूर्व सीएम दिवंगत नेता शिबू सोरेन और बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक को पद्म भूषण दिया जाएगा। एक्टर आर माधवन, क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी प्लेयर सविता पूनिया को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 19 महिलाएं हैं। इनमें 6 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग भी हैं। 16 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं। पद्म पुरस्कारों की पूरी लिस्ट देखें धर्मेन्द्र समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस, कम्युनिस्ट नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण अवॉर्ड की घोषणा की गई है। शिबू सोरेन-अलका याग्निक समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण मशहूर सिंगर अल्का याग्निक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा। रोहित शर्मा-हरमनप्रीत समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री एक्टर आर माधवन (माधवन रंगनाथन), क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री के लिए चुना गया है। इन्हें भी दिया गया पद्मश्री गफरुद्दीन मेवाती 'पांडुन का कड़ा' के इकलौते गायक राजस्थान के डीग जिले के रहने वाले गफरुद्दीन मेवाती जोगी भपंग वादक और 'पांडुन का कड़ा' गायक हैं। वे पांडुन का कड़ा के इकलौते लोक गायक हैं। गफरुद्दीन को 2024 में संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप सम्मान मिल चुका है। उन्होंने देश-विदेश में कई जगह भपंग वादन और पांडुन का कड़ा की प्रस्तुतियां दी हैं। उन्हें पांडुन का कड़ा के 2500 से ज्यादा दोहे याद हैं। घर बेचकर लाइब्रेरी बनाने वाले अंके को सम्मान अंके गौड़ा कर्नाटक के मैसूर के पास हरालाहल्ली गांव के रहने वाले हैं। 20 साल की उम्र में बस कंडक्टर की नौकरी करते हुए उन्होंने किताबें जुटानी शुरू कीं। अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा उन्होंने किताबों पर खर्च किया, यहां तक कि घर भी बेच दिया। आज उनकी ‘पुस्तक माने’ लाइब्रेरी में 20 लाख से ज्यादा दुर्लभ किताबें हैं। गौड़ा को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म श्री 2026 से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व डीआईजी इंद्रजीत सिंह रोजाना सड़क साफ करते हैं 88 साल के पंजाब के पूर्व डीआईजी इंद्रजीत सिंह सिद्धू 1964 बैच के IPS अधिकारी थे, जो 1996 में रिटायर हुए। वे चंडीगढ़ के सेक्टर 49 (IAS-IPS ऑफिसर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी) में रहते हैं। वे पिछले 10 से ज्यादा सालों से सैनिटेशन कार्ट उधार लेकर हर दिन सुबह 6 बजे सड़कों की सफाई करते हैं। बुधरी ताती वृद्धा आश्रम, अनाथ आश्रम चलाती हैं सामाजिक कार्यकर्ता बुधरी ताती छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के हिरानार गांव की रहने वाली हैं। 15 साल की उम्र से ही इन्होंने समाज सेवा का काम शुरू कर दिया था। बस्तर में महिलाओं को जागरूक करने से लेकर शिक्षित करने का काम किया। साथ ही वृद्धा आश्रम, अनाथ आश्रम चलाती हैं। ताती ने अपना जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया है। इसके कारण शादी नहीं की। ताती ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने लिए बस्तर संभाग के अलग-अलग करीब 545 गांवों की पद यात्रा भी की है। समाज सेवा के लिए काम करने पर इन्हें डॉक्टर की भी उपाधि मिली है। अब तक 22 पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी हैं। इनमें 3 से ज्यादा राष्ट्रीय स्तर के अवॉर्ड हैं। 3 श्रेणियों में दिया जाता है पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण में प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार कला, समाज सेवा, साइंस, इंजीनियरिंग, बिजनेस, इंडस्ट्री, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं। साल 2025: शारदा सिन्हा समेत 7 को पद्म विभूषण; पंकज उधास, सुशील मोदी समेत 19 को पद्म भूषण पिछले साल शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया था। वहीं पूर्व हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, पंकज उधास और सुशील मोदी समेत 19 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया था। इनके अलावा, राजस्थान की लोक गायिका बतूल बेगम, दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भटला समेत 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। पूरी खबर पढ़ें… ………………………. यह खबर भी पढ़ें… गणतंत्र दिवस 2026: 982 पुलिस कर्मियों को सेवा मेडल, इनमें 125 वीरता पुरस्कार शामिल; जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा 45 मेडल केंद्र सरकार ने 25 जनवरी की दोपहर गैलेंट्री अवॉर्ड्स और सेवा मेडल की घोषणा की। इस बार 982 पुलिस, फायर ब्रिगेड, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस से जुड़ें कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों में 125 वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल्स) भी हैं। सबसे ज्यादा 45 वीरता पदक जम्मू और कश्मीर ऑपरेशन थिएटर में तैनात कर्मियों को दिए गए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    सनराइजर्स ने तीसरी बार जीता SA20 का खिताब:फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराया, काम न आई ब्रेविस की सेंचुरी
    Next Article
    भारत ने 10 ओवर में 154 रन चेज किए:न्यूजीलैंड को 8 विकेट से तीसरा टी-20 हराया, अभिषेक की 14 गेंद पर फिफ्टी

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment