Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे राहुल, चीन-पाकिस्तान...', कांग्रेस पर बरसे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

    1 day ago

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस की 'कॉम्प्रोमाइज' राजनीति पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी एक कॉम्प्रोमाइज परिवार, एक कॉम्प्रोमाइज राजनीतिक दल हैं. राहुल गांधी नकारात्मक राजनीति के प्रतीक बन गए हैं.'

    भारत के हितों को भी खतरे में डालते हैं राहुल गांधी: गोयल

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'कॉम्प्रोमाइज राहुल गांधी येलो बुक प्रोटोकॉल की अनदेखी और उल्लंघन करते हुए 247 बार विदेश यात्रा कर चुके हैं. वे सरकार की सुरक्षा व्यवस्था से समझौता करते हैं और जब वे विदेश जाते हैं तो भारत और भारतीयों के हितों को भी खतरे में डालते हैं. उनके राष्ट्रविरोधी ताकतों से संबंध हैं. वे सोरोस की सहयोगी इल्हान उमर से कैसे मुलाकातें करवाते हैं, जिनके जॉर्ज सोरोस के साथ अवैध संबंध लगातार सामने आ रहे हैं. वे सीमा-संवेदनशील लद्दाख क्षेत्र की यात्रा करते हैं और भारत के हितों के खिलाफ काम करने वाले विदेशी व्यक्तियों, जैसे शाकिर मीर अली से संबंध स्थापित करते हैं. 

    केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'हम सभी बार-बार देखते हैं कि राहुल गांधी सोरोस, चीन और पाकिस्तान जैसे देशों से जुड़े लोगों के साथ मिलकर अपने देश के हितों को कैसे खतरे में डालते हैं. वे भारत को आर्थिक रूप से कमजोर करने और उसकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए ओसीसीआरपी जैसे संगठनों के टूलकिट का बार-बार इस्तेमाल कैसे करते हैं. उन्होंने एक तरह से देश और दुनिया के सामने मनमानी राजनीति का रवैया दिखाया है.'

    भारत विरोधी सरकारों की कठपुतली हैं राहुल गांधी: गोयल

    केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने कहा, 'राहुल गांधी भारत विरोधी ताकतों, भारत विरोधी संगठनों और भारत विरोधी सरकारों की कठपुतली मात्र हैं. हमने प्रेस के साथ उनका व्यवहार देखा है. आप राहुल गांधी से कोई असहज सवाल भी नहीं पूछ सकते, वरना आपको बीजेपी से जुड़ा पत्रकार करार दिया जाएगा. वे सिर्फ सुनियोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस चाहते हैं. वे लिखित में दिए गए सवालों के अलावा कोई और सवाल का जवाब नहीं देता. ऐसा शख्स कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कर रहा है और देश के साथ खिलवाड़ कर रहा है.' 

    पीयूष गोयल ने कहा, 'वे देशवासियों के हितों को पूरी तरह से दांव पर लगा रहे हैं. शायद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, नए भारत, उभरती अर्थव्यवस्था और उभरते विश्व में भारत के प्रभुत्व को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं. यही कारण है कि वे बार-बार झूठ बोलकर देश के हितों से समझौता कर रहे हैं. सिर्फ सोनिया गांधी और राहुल गांधी ही देश से समझौता करने वाले नहीं हैं. राजीव गांधी भी देश से समझौता करने से कभी पीछे नहीं हटे.'

    बोफोर्स घोटाले का जिक्र कर कांग्रेस पर बरसे केंद्रीय मंत्री

    उन्होंने कहा, 'सबको पता है कि कैसे राहुल गांधी के इशारे पर विदेश मंत्री ने स्वीडिश अधिकारियों से बोफोर्स घोटाले की जांच रोकने का अनुरोध किया था. कैसे अपने मित्र ओटावियो कैटारैची को बचाने के लिए निष्पक्ष जांच को रोका गया. बोफोर्स कांड में कांग्रेस और राजीव गांधी की क्या भूमिका थी, यह किसी से छिपी नहीं है. गांधी परिवार ने दुनिया के सामने देश की छवि खराब की और बदनाम किया.'

    इंदिरा गांधी और CIA का जिक्र कर कांग्रेस पर हमला

    केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'इंदिरा गांधी भी देश के हितों से समझौता करने में पीछे नहीं रहीं. हमने देखा कि कैसे राजदूत मोयनिहान ने पुष्टि की थी कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी को बार-बार पैसा मुहैया कराया और कांग्रेस पार्टी सीआईए के माध्यम से अपनी राजनीति चलाती थी.'

    एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पीयूष गोयल ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'जब दुनिया के 20 देशों के राष्ट्रध्यक्ष भारत की उपलब्धियों को सेलिब्रेट कर रहे हैं तो कांग्रेस वहां प्रदर्शन कर रही है. क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का इसमें हाथ था. दोनों नेता इसका जवाब दें.'

    Click here to Read More
    Previous Article
    IT की छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में की आत्महत्या, कुछ दिन पहले बॉयफ्रेंड ने भी किया था सुसाइड
    Next Article
    तेलंगाना के जगित्याल में दर्दनाक हादसा, स्कूली वैन पलटने से 15 छात्र घायल, मचा हड़कंप

    Related इंडिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment