Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    दिल्ली में छात्राओं को कैसे मिलेगा फ्री लैपटॉप, दिल्ली सरकार की इस योजना में कैसे करें अप्लाई?

    5 days ago

    दिल्ली सरकार ने छात्रों को डिजिटल एजुकेशन से जोड़ने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई वाली सरकार ने कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री डिजिटल एजुकेशन योजना को मंजूरी दी है. इस योजना के तहत मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दिए जाएंगे, ताकि वे हाई एजुकेशन और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें. चलिए अब आपको बताते हैं कि दिल्ली में छात्राओं को फ्री लैपटॉप कैसे मिलेगा और इस योजना में कैसे अप्लाई कर सकते हैं.

    क्या है मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना?

    मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना का उद्देश्य 10 वीं कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना है. इस योजना के तहत हर शैक्षणिक सत्र में 1200 छात्रों को मुफ्त आई7 कॉन्फिगरेशन वाले लैपटॉप दिए जाएंगे. प्रत्येक लैपटॉप की कीमत 60,000 से ज्यादा होगी. इसके लिए दिल्ली सरकार ने 7.5 करोड़ का बजट तय किया है. वहीं इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें तय की गई है. योजना का फायदा उठाने के लिए स्टूडेंट्स को दिल्ली का निवासी होना चाहिए. इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो, वहीं 10वीं की मेरिट लिस्ट में टॉप 1200 लिस्ट में नाम हो. रेगुलर स्कूल से पढ़ाई की गई हो और 11 वीं कक्षा में एडमिशन लेना अनिवार्य है. इन शर्तों को पूरा करने वाले स्टूडेंट्स ही इस योजना के लिए एलिजिबल होंगे.

    छात्राओं को कैसे मिलेगा फायदा?

    इस योजना में छात्राओं और छात्रों के बीच कोई भेदभाव नहीं किया गया है. जो छात्राएं मेरिट लिस्ट में टॉप-1200 में होंगी और एलिजिबिलिटी शर्ते पूरी करेंगी, उन्हें भी मुफ्त में लैपटॉप दिया जाएगा. सरकार का कहना है कि इससे छात्राओं की डिजिटल पढ़ाई और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा. वहीं इस योजना का फायदा उठाने के लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं है. सीबीएसई की 10 वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर टॉप-1200 छात्रों की लिस्ट तैयार की जाएगी. सेलेक्टेड छात्रों को एक कार्यक्रम के माध्यम से लैपटॉप वितरित किए जाएंगे. जरूरत पड़ने पर स्कूल के जरिए डॉक्यूमेंट्स जमा कराए जा सकते हैं.

    मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना के लिए  जरूरी डॉक्यूमेंट्स

    • दिल्ली का आधार कार्ड
    • 10वीं की मार्कशीट
    • 11वीं में एडमिशन का प्रमाण पत्र
    • स्कूल आईडी कार्ड

    योजना को लेकर सरकार का क्या कहना?

    दिल्ली सरकार का मानना है कि डिजिटल संसाधनों तक पहुंच मिलने से छात्र ऑनलाइन स्टडी, डिजिटल नोट्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकेंगे. यह योजना न सिर्फ मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने में मदद करेगी, बल्कि दिल्ली में डिजिटल शिक्षा के ढांचे को भी मजबूत करेगी.

    ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए सुनहरा मौका;जानें डिटेल्स

    Click here to Read More
    Previous Article
    गलती से बिना टिकट ट्रेन में चढ़ गए? तो घबराने की जरूरत नहीं, जान लें अपने अधिकार
    Next Article
    विधवा महिलाओं को बिहार सरकार हर महीने देती है इतने रुपये, जानें अप्लाई करने का तरीका

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment