Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    दिल्ली में 50 गज का घर लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी, जानिए कितना मिल जाता है होम लोन?

    5 days ago

    दिल्ली में अपना छोटा सा घर खरीदना हर किसी का सपना होता है. खासकर 50 गज के छोटे घरों की मांग काफी बढ़ रही है, लेकिन ऐसे घर खरीदने के लिए सिर्फ पैसे होना ही काफी नहीं है. आपको यह भी पता होना चाहिए कि आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए और बैंक आपको कितना होम लोन दे सकता है. तो आइए जानते हैं कि  दिल्ली में 50 गज के घर के लिए आपको कितनी सैलरी चाहिए, कितना लोन मिल सकता है, और आवेदन प्रक्रिया कैसी होती है. 

    घर की कीमत और लोन की जरूरत

    दिल्ली में छोटे 50 गज के घरों की कीमत लगभग 30 लाख से 90 लाख तक होती है. यह कीमत इलाके, सुविधाओं और घर की क्वालिटी पर निर्भर करती है. जैसे उत्तम नगर, द्वारका मोर और मोहन गार्डन जैसे उभरते इलाके में छोटे घरों की कीमत 40 लाख से 60 लाख के बीच होती है. अगर 50 लाख का घर खरीदना चाहते हैं, तो आपको आमतौर पर 10 से 20 प्रतिशत डाउन पेमेंट करना पड़ सकता है और बाकी पैसों के लिए बैंक से होम लोन लिया जा सकता है. 

    यह भी पढ़ें - AC सर्विस करवाने से पहले ये 3 चीजें चेक कराना है जरूरी, तभी मिल पाएगी अच्छी कूलिंग

    दिल्ली में 50 गज का घर लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी?

    दिल्ली में 50 गज का घर खरीदने के लिए आपकी मासिक सैलरी मुख्य रूप से इस बात पर निर्भर करती है कि आप कितनी अमाउंट का होम लोन लेना चाहते हैं और बैंक आपकी ईएमआई की सीमा कितनी तय करता है. सामान्य तौर पर, 50 लाख तक के घर के लिए लगभग 40 से 45 लाख का लोन लेना पड़ता है, जिसकी 30 साल की अवधि और 7.5 प्रतिशत से 9 प्रतिशत ब्याज दर पर ईएमआई 35,000 से 38,000 होती है.

    बैंक आमतौर पर आपकी मासिक सैलरी का 30 से 40 प्रतिशत ही ईएमआई के लिए मानता है, इसलिए इस लोन को सुरक्षित रूप से चुकाने के लिए आपकी सैलरी कम से कम 75,000 से 90,000 प्रति माह होनी चाहिए. अगर सैलरी इससे कम है, तो बैंक कम लोन देगा और आपको या तो ज्यादा डाउन पेमेंट करना होगा या कम कीमत वाले इलाके में घर खरीदना पड़ेगा. 

    होम लोन कितना मिल जाता है?

    दिल्ली में होम लोन की अमाउंट आपके घर की कीमत, डाउन पेमेंट, मासिक सैलरी और क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करती है. आम तौर पर, बैंक घर की कीमत का 80 से 90 प्रतिशत तक लोन दे देते हैं.  अगर घर की कीमत 50 लाख है और आप 5 से 10 लाख डाउन पेमेंट देते हैं, तो बैंक लगभग 40 से 45 लाख का लोन दे सकता है. आपकी सैलरी जितनी ज्यादा और ईएमआई सहन करने योग्य होगी, उतना बड़ा लोन बैंक मंजूर कर सकता है. छोटे मासिक वेतन वालों को कम लोन मिलता है. 
     
    यह भी पढ़ें - कागज भी पूरे, ई-केवाईसी भी हो गई फिर भी नहीं आई किसान निधि की 22वीं किस्त? यहां करें शिकायत

    Click here to Read More
    Previous Article
    एक प्लेट का इंफ्रारेड चूल्हा लेना सही या दो प्लेट का? खरीदने से पहले जानें फायदे नुकसान
    Next Article
    दिल्ली से जाने वाली ये ट्रेनें इतने दिन कैंसिल रहेंगी, सफर से पहले चेक कर लें लिस्ट

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment