Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'दो स्वार्थी पार्टियों के बीच फंसा केरलम', पीएम मोदी की हुंकार; लेफ्ट और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

    5 days ago

    पीएम मोदी ने केरल में एक सत्ताधारी और विपक्षी गठबंधनों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राज्य दो स्वार्थी राजनीतिक दलों की बीच फंसा हुआ है. उन्होंने लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट और कांग्रेस समर्थित यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को जमकर घेरा. पीएम मोदी ने बीजेपी की तरफ से आगामी केरल चुनाव को लेकर हुंकार भरी है. मोदी ने दोनों दलों पर वोट बैंक की राजनीति करने और विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाया. 

    पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि बीजेपी एक विकसित केरल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. राज्य में बदलाव का वादा किया गया है. एक पार्टी भ्रष्ट है. दूसरी ज्यादा भ्रष्ट है. जो कुछ अबतक नहीं बदला, वह अब बदलेगा. इसके अलावा उन्होंने कहा कि दोनों गठबंधनों ने दशकों से राज्य को लूटा है. दशकों से एलडीएफ और यूडीएफ ने केरल को लूटा है. एक पार्टी भ्रष्ट है, दूसरी उससे ज्यादा भ्रष्ट है. 

    ये भ्रष्ट पार्टियां बीजेपी से डरती है:  नरेंद्र मोदी

    इसके अलावा उन्होंने कहा कि दोनों गठबंधनों के बीच बारी-बारी सत्ता संभालने की आपसी समझ है. एलडीएफ और यूडीएफ के बीच एक समझौता हुआ है. कुछ साल एलडीएफ राज करेगा, और कुछ वक्त यूडीएफ राज करेगा. अब दोनों पार्टियों को बीजेपी की बढ़ती लोकप्रियता का एहसास हो गया है. ये भ्रष्ट पार्टियां बीजेपी से डरती है. 

    एलडीएफ कहताहै कि यूडीएफ, बीजेपी की बी टीम है. यूडीएफ कहता है कि एलडीएफ, बीजेपी की बी टीम है. केरल के लोग राजनीतिक स्थिति को समझते हैं. केरल के लोग जानते हैं, कौन किसकी बी टीम है. 

    इसके अलावा उन्होंने राज्य में हुए घोटालों की जांच का वादा किया. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों गठबंधन घोटालों में शामिल थे. एक दूसरे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. एलडीएफ और यूडीएफ ने बहुत सारे घोटाले किए हैं. दोनों एक दूसरे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते. बीजेपी सरकार ऐसे मामलों में जांच करेगी. बीजेपी जब सत्ता में आएगी, तो हम सभी घोटालों की जांच करेंगे. सच्चाई सामने लाएंगे. 

    बीजेपी के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंतित है दोनों गठबंधन: नरेंद्र मोदी

    इसके अलावा उन्होंने कहा कि दोनों गठबंधन बीजेपी के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंतित है. उनकी रातों की नींद उड़ गई है. वे डरे हुए हैं. इसी डर की वजह से दोनों पार्टियां बीजेपी को निशाना बना रही है. पीएम मोदी ने कहा है कि दोनों गठबंधन बीजेपी के बढ़ते प्रभाव के चलते चिंतित है. उनकी रातों की नींद उड़ गई है. वे डरे हुए हैं. साथ ही कहा कि कांग्रेस और वामपंथी एक दूसरे से मिलकर काम करती हैं. केरल में एक दूसरे का विरोध करती हैं. कांग्रेस और वामपंथी पूरे देश में गठबंधन करते हैं. केरल में वे आपस में लड़ते हैं. वो लोगों को गुमराह कर रहे हैं. 

    पीएम मोदी ने वोटर्स से सावधान रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास की कमी ने राज्य में रोजगार को प्रभावित किया है. यहां उद्योग स्थापित नहीं हुए. इसलिए युवाओं को नौकरियां नहीं मिलीं. BJP केरल में विकास और बदलाव लाएगी. बीजेपी विकसित केरलम बनाएगी. यह मोदी की गारंटी है. जो कुछ भी अबतक नहीं बदला, वह बदलेगा. बता दें, केरल में 9 अप्रैल को एक ही चरण में चुनाव होने हैं. नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. 

    यह भी पढ़ें: दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा

    Click here to Read More
    Previous Article
    ईरान युद्ध के बीच भारत बढ़ाया मदद का हाथ, श्रीलंका को दिया 38000 मीट्रिक टन पेट्रोलियम
    Next Article
    LPG Crisis: भारत के दो और एलपीजी जहाज होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले, एक दिन की रसोई गैस का भंडार

    Related इंडिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment