Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    ताऊ को था ताश खेलने का शौक, मौत के बाद भतीजों ने श्मशान में जलती चिता के पास जमा दी महफिल, खूब चली चालें, वीडियो वायरल

    2 weeks ago

    कहते हैं कि शौक बड़ी चीज है. और अगर शौक सोशल मीडिया पर वायरल होने का लग जाए तो ये इंसान को किसी भी हद तक ले जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा ही कुछ देखने को मिला है जहां एक शख्स ने अपने ताऊ की मौत पर श्मशान में ही ताश खेलने की महफिल जमा डाली. इसके पीछे की वजह जब आप जानेंगे तो खुन्नस में अपना माथा पीटने लगेंगे और कहेंगे कि अब बस यही देखना बाकि रह गया था.

    ताऊ का था ताश खेलने का शौक

    दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि श्मशान में चिता जल रही है और चिता के पास बैठकर ही कुछ लोग ताश खेल रहे हैं. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भतीजे ने अपने ताऊ के शौक को उसके मरने के बाद भी जिंदा रखा. बता दें कि जिसकी चिता जल रही है वो परिवार का ताऊ है और उन्हें ताश खेलने का काफी शौक था, जिसके बाद उनकी मौत पर भतीजे ने श्मशान में ही ताश खेलने की महफिल जमा डाली और पूरा परिवार और दोस्त मिलकर ताश खेलने बैठ गए.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sandeep Kumar Beniwal (@sandeep_beniwal_98133)

    मौत के बाद ताऊ की चिता के पास ताश खेलने लगे भतीजे

    वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जलती चिता के पास मृतक के परिवार के मर्द और दोस्त बैठे हैं और ताश की बाजियां खेल रहे हैं. एक बाद एक चाल चलते हुए ये लोग हंस रहे हैं और उनके चेहरे से साफ पता लग रहा है कि ताऊ के चले जाने का किसी को गम नहीं है. वीडियो में लोगों को इस तरह की हरकत करते देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

    यह भी पढ़ें: भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल

    यूजर्स ने ले लिए मजे

    वीडियो को sandeep_beniwal_98133 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ताऊ के शौक को भतीजों ने जिंदा रखा. एक और यूजर ने लिखा...अजीब परिवार है, ताऊ की मौत का कोई गम ही नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ताऊ जी की आखिरी इच्छा पूरी कर रहे हैं, अजीब शौक हैं लोगों के भी.

    यह भी पढ़ें: जब ईरान में गूंजी थी ब्राह्मण कवि की आवाज, खामेनेई के सामने हजरत अली की शान में पढ़ी थी मनकबत, रोने लगे थे लोग, वीडियो वायरल

    Click here to Read More
    Previous Article
    "ये तो कयामत लाकर मानेगी" हरियाणवी सूट पहन जब हसीना ने लगाए ठुमके, तो झूमकर नाचा इंटरनेट, वीडियो वायरल
    Next Article
    "घर वाले नहीं करवा रहे ब्याह" पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बगावती औलाद, खूब हंसे पुलिस वाले, वीडियो वायरल

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment