Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    तितलियों से खेलते, झरने के नीचे नहाती दिखीं मोनालिसा:महाकुंभ गर्ल की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च; यूके-नेपाल में हुई शूटिंग

    5 days ago

    महाकुंभ में माला बेचने के दौरान वायरल हुई मोनालिसा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया। ट्रेलर सिविल लाइंस के एक होटल में लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म की हीरोइन मोनालिसा, हीरो अमित राव, अभिषेक त्रिपाठी, दिनेश त्रिवेदी और डायरेक्टर सनोज मिश्रा मौजूद रहे। फिल्म में मोनालिसा मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में लव स्टोरी और एक बेटी के संघर्षों को दिखाया गया है। मोनालिसा इसमें सेना के अफसर की बेटी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की शूटिंग साल-2025 में शुरू हुई थी। फिल्म केमेन लोकेशन में इटावा का राजा सुमेर सिंह किला और देहरादून के जंगल हैं। फिल्म अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज होगी। पहले देखिए ट्रेलर की 3 तस्वीरें अब जानिए ट्रेलर में क्या दिख रहा 'द डायरी ऑफ मणिपुर' मोनालिसा की पहली फिल्म है। इसके ट्रेलर की शुरुआत भी मोनालिसा से ही होती है। उनकी कजरारी आंखों की झलक से लेकर डांस और अदाएं सब कुछ देखने लायक हैं। मोनालिसा की इस फिल्म की कहानी भी दमदार लग रही। ट्रेलर में शुरुआत में मणिपुर की अकेली लड़की मोनालिसा को दिखाया गया है। बैकग्राउंड में बताया जाता है- मोनालिसा को नहीं पता कि उसकी जिंदगी में अंजाना तूफान आने वाला है। अभी तक मोनालिसा अकेले थी। उसके दोस्त थे जानवर, पेड़-पौधे, तितलियां और उसका बनाया एक पुतला, जिससे वह खेलती रहती थी। झरने से पानी भरते और नहाते भी दिखीं। इसी बीच मणिपुर में दो समुदायों कूकी और मैतेई के बीच विवाद बढ़ गया। धर्म परिवर्तन के मुद्दे से मणिपुर में आग सुलगने लगी। चारों तरफ विरोध-प्रदर्शन के बीच राजनीति गरमाने लगी। जाति, धर्म और आरक्षण पूरी कहानी में ट्विस्ट लेकर आ गया। इसी जंग में मोनालिसा की लव स्टोरी शुरू होती है। फिर मणिपुर में इंसानियत की जंग में मोनालिसा भी कूद पड़ती है। इसमें मणिपुर के पुराने इतिहास और पॉलिटिक्स के बारे में दिखाया गया है। पहली फिल्म के हिसाब से और बिना किसी एक्टिंग की लंबी ट्रेनिंग के मोनालिसा का काम भी अच्छा दिख रहा है। अब जानिए फिल्म के बारे में… फिल्म मणिपुर की ज्यादातर शूटिंग नेपाल, मणिपुर, यूके में हुई है। शूटिंग मई- 2025 में शुरू हुई थी। 4 शेड्यूल में पूरी फिल्म शूट की गई है। ढाई घंटे की फिल्म में कुल 5 गाने हैं। फिल्म में मोनालिसा का नाम अंगद है। इसका बजट 10 करोड़ है। माघ मेला में ट्रेलर लॉन्च करना चाहते थे डायरेक्टर डायरेक्टर सनोज मिश्रा फिल्म का ट्रेलर माघ मेला में लॉन्च करना चाहते थे। लेकिन, प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी थी। प्रशासन ने कहा कि पुलिस विभाग की जो रिपोर्ट आई है, उस हिसाब से ज्यादा भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए आपको परिमशन नहीं मिल पाएगी। 15 फरवरी के बाद भीड़ कम होगी, तब आपको परमिशन मिल जाएगी। इस पर फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्र ने कहा कि कोई बात नहीं, मुझे परमिशन नहीं चाहिए। मैं सीएम साहब से बात करूंगा। क्या रिपोर्ट मेरे खिलाफ आई है? मैं क्या आतंकवादी हूं? मैं देश के लिए काम कर रहा हूं। सनातन धर्म के लिए काम कर रहा हूं। यह तो बहुत गलत बात है। एक बंजारन लड़की को ट्रेनिंग देकर फिल्म में लेकर आया हूं। अब जानिए कैसे मोनालिसा महाकुंभ में फेमस हुईं... मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं मोनालिसा मोनालिसा मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। मोनालिसा और उनका परिवार प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने के लिए गया था। अपनी आंखों और सादगी को लेकर वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। तभी से उनके वीडियो काफी देखे जा रहे हैं। वो इतना फेमस हुईं कि उनकी तस्वीरों वाली टी-शर्ट तक बिकने लगीं। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मीडिया वाले और बहुत सारे लोगों से वह परेशान हो गई थी। उसकी तबीयत भी खराब हो गई थी। मोनालिसा ने कहा- मुझे वहां अच्छा लग रहा था, लेकिन मैं माला नहीं बेच पा रही थी। लोग मुझे घेर लेते थे। इससे परेशान होकर वहा महाकुंभ छोड़कर घर लौट गई थीं। ------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- लेम्बोर्गिनी से 6 को उड़ाया, कारोबारी के बेटे पर FIR: कानपुर पुलिस की 5 बड़ी चूक, लापरवाही पर थाना प्रभारी लाइन हाजिर कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार से 6 लोगों को कुचलने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। दरअसल, पुलिस ने रविवार रात कार के नंबर के आधार पर अज्ञात ड्राइवर पर FIR दर्ज की थी। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा, तो पुलिस बैकफुट पर आ गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल को आगे आना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read More
    Previous Article
    रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी:वॉट्सएप वॉइस नोट भेजकर करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई
    Next Article
    परमजीत पम्मी, सिंगर से बनी तस्कर:स्टेज शो करती, कोरोना काल में काम ठप हुआ, नशा तस्करी करने लगी; पंजाब पुलिस ने अरेस्ट किया

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment