Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    ट्रेन से सफर करने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ीं, अगले इतने दिन कैंसिल रहेंगी ये 36 ट्रेनें

    5 days ago

    Train Cancelled News:  फरवरी और मार्च 2026 में ट्रेन से सफर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और ट्रैक अपग्रेडेशन के लिए कई रूट्स पर ट्रेन संचालन अस्थायी रूप से रोकने का फैसला लिया है. इस फैसले का सीधा असर लंबी दूरी की कई ट्रेनों पर पड़ेगा, खासकर उत्तर और पूर्वोत्तर भारत से होकर गुजरने वाली सेवाएं ज्यादा प्रभावित रहेंगी. 

    रेलवे के इस कदम से लाखों यात्रियों की यात्रा योजनाएं बदल सकती हैं और लोगों को पहले से दूसरे रूट या दूसरी ट्रेनों का सहारा लेना पड़ सकता है. हालांकि यह असुविधा कुछ समय के लिए है, लेकिन इसका मकसद भविष्य में तेज, सुरक्षित और ज्यादा भरोसेमंद रेल यात्रा सुनिश्चित करना है. ऐसे में यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस और कैंसिलेशन लिस्ट जरूर चेक करना अब और भी जरूरी हो गया है.

    इस वजह से कैंसिल हुईं ट्रेनें

    रेलवे ने जिन ट्रेनों को कैंसिल किया है, उसके पीछे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और मौसमी चुनौतियां मुख्य वजह हैं. इन दिनों गोंडा–बुढ़वल जैसे व्यस्त रेल खंडों पर ट्रैक दोहरीकरण और तीसरी लाइन बिछाने का काम तेज़ी से चल रहा है. इन प्रोजेक्ट्स का मकसद भविष्य में ट्रेनों की गति बढ़ाना और भीड़ कम करना है. वहीं दूसरी ओर, घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने पर भी कई सेवाएं पहले ही प्रभावित चल रही थीं. अब 18 फरवरी से 19 मार्च तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण 45 से ज्यादा ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी और कई ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे. रेलवे का कहना है कि ये अस्थायी कदम संचालन को ज्यादा सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए जरूरी हैं.

    इन ट्रेनों को कैंसिल किया गया

    • टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस 1 फरवरी से 25 फरवरी तक कैंसिल रहेगी
    • हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 1 फरवरी से 28 फरवरी तक कैंसिल रहेगी
    • अमृतसर-पुर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 28 फरवरी तक कैंसिल रहेगी
    • डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 27 फरवरी तक कैंसिल रहेगी
    • कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 26 फरवरी तक कैंसिल रहेगी

    गोरखपुर–लखनऊ रेल कॉरिडोर पर 15 से 22 मार्च के बीच बड़े पैमाने पर ट्रैफिक रोका जाएगा. इस दौरान करीब 45 ट्रेनें ठप रहेंगी. कुल मिलाकर देखें तो 3 दर्जन से ज्यादा पैसेंजर और एक्सप्रेस गाड़ियां या तो कैंसिल रहेंगी, या उनका रूट बदला जाएगा, जिससे यात्रियों को सफर से पहले प्लानिंग करना जरूरी हो गया है.

    इन ट्रेनों को डायवर्ट किया गया

    • श्री वैष्णो देवी कटरा-कन्याकुमारी हिमसागर एक्सप्रेस शकुरबस्ती और ओखला होकर जाएगी.
    • तिरुवनंतपुरम-इंदौर सुपरफास्ट गुडूर-विजयवाड़ा के रूट से होकर जाएगी.

    यह भी पढ़ें: नौकरी छोड़कर बिजनेस का प्लान है? सरकार दे रही है 10 लाख रुपये तक ब्याज फ्री लोन

    Click here to Read More
    Previous Article
    'दिल मिल गए' से शुरू हुई एक प्रेम कहानी, अब होगी मुकम्मल, रियल लाइफ में घर बसाएंगे डॉक्टर सिद्धांत और रिद्धिमा!
    Next Article
    नौकरी छोड़कर बिजनेस का प्लान है? सरकार दे रही है 10 लाख रुपये तक ब्याज फ्री लोन

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment