Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने ओमान को हराया, 19 मीटर दौड़कर कैच लपकने वाले इस खिलाड़ी ने जिताया मैच

    3 days ago

    Brian Bennett Ran 19 Metres To Take Catch Against Oman: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के युवा ऑलराउंडर ब्रायन बेनेट ने कमाल का एथ्लेटिसिज्म दिखाया है. 22 साल के इस खिलाड़ी ने ओमान के खिलाफ बेहतरीन कैच लपका. इस कैच को जिसने देखा वो हैरान रह गया, क्योंकि ब्रायन ने 19 मीटर की दौड़ के बाद छलांग लगाकर और उन्होंने गेंद को पकड़ लिया. इस कैच को पकड़ने के दौरान उनके हाथ-पांव भी मैदान पर रगड़ गए, लेकिन उन्होंने गेंद को नहीं छोड़ा. ब्रायन बेनेट की कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें इस मुकाबले में जिम्बाब्वे को 8 विकेट से जीत मिली.

    ब्रायन बेनेट ने लपका कमाल का कैच

    ओमान के खिलाफ 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ब्रायन बेनेट ने ये कमाल कैच पकड़ा. नदीम खान ने ब्रैड इवांस की गेंद पर मिड विकेट के एरिया में शॉट लगाया. इस दौरान डीप स्क्वायर लेग पर लगे बेनेट तेजी से अपनी दाहिनी ओर दौड़े और उन्होंने 19 मीटर की स्प्रिंट के बाद शानदार डाइव लगाते हुए कैच पकड़ लिया. ब्रायन बेनेट के इस एफर्ट को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बेहतरीन कैच बताया जा रहा है. बता दें, बेनेट के इस कैच के दम पर जिम्बाब्वे ने ओमान को 103 रनों पर समेट दिया.

    बल्लेबाजी में भी ब्रायन बेनेट ने दिखाया दम

    ब्रायन बेनेट ने बेहतरीन कैच पकड़ने के बाद बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया. 22 साल के इस ऑलराउंडर ने 36 गेंदों में 48 रन बनाए. इस खिलाड़ी की बेहतरीन पारी के दम पर जिम्बाब्वे ने 104 रनों का लक्ष्य सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर लिया और जिम्बाब्वे ने ये मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया.

    जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने भी बिखेरा जलवा

    कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाजों ने कमाल गेंदबाजी की. ओमान के खिलाफ तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा ने 3-3 विकेट चटकाए. ब्रैड इवांस ने भी 3 शिकार अपने नाम किए. इस मुकाबले में ओमान की आधी टीम सिर्फ 27 रन पर गंवा दी थी, लेकिन मिडिल ओवर्स में सूफयान महमूद ने 25, विनायक शुक्ला ने 28 और नदीम खान ने 20 रन बनाकर टीम को किसी तरह 100 रन के पार पहुंचाया, लेकिन आखिरकार ओमान टीम को हार मिली. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    T20 World Cup 2026 Points Table: प्वाइंट्स टेबल में भारत को पीछे छोड़ पाकिस्तान टॉप पर पहुंची, जानिए किस टीम की क्या है स्थिति
    Next Article
    भारत के खिलाफ मैच को लेकर पाकिस्तानी टीम में क्या हुई बातचीत? सलमान मिर्जा ने बड़े मुकाबले से पहले दिया बयान

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment