Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    टी-20 वर्ल्डकप- नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया:दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 50 रन बनाए, सोमपाल कामी को 3 विकेट

    6 days ago

    नेपाल ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली जीत हासिल की है। टीम ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल ने ग्रुप सी के इस मैच का टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम ने वर्ल्डकप में पहली बार टॉस जीता। स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन बनाए। जवाबी पारी में नेपाल ने 19.2 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर लिया। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 23 बॉल पर 50 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच का स्कोरकार्ड ओपनर कुशल भुर्तेल ने 43 रन बनाए ओपनर कुशल भुर्तेल ने 43 रन बनाए। आसिफ शेख ने 33 और गुलशन झा ने 24 रन बनाए। माइकल लीस्क को 3 विकेट मिले। टीम के शेष गेंदबाजों को विकेट नहीं मिले। स्कॉटलैंड के माइकल जोन्स की फिफ्टी स्कॉटलैंड की ओर से ओपनर माइकल जोन्स (71 रन) ने फिफ्टी लगाई। जॉर्ज मुन्से ने 27 और ब्रैंडन मैकमुलेन ने 25 रन बनाए। शेष बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। सोमपाल कामी को 3 विकेट नेपाल की ओर से सोमपाल कामी ने 3 विकेट झटके। नंदन यादव को 2 विकेट मिले। कप्तान रोहित पौडेल और कुशल भुर्तेल ने एक-एक विकेट लिए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, सोमपाल कामी, सुंदीप जोरा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने। स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    विराट-अनुष्का वृंदावन पहुंचे, प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया:भक्तों के साथ हाथ-जोड़कर बैठे रहे; एक घंटे तक सत्संग सुना
    Next Article
    'Threw me out of house suspecting infidelity': 9-month pregnant woman assaulted by husband, in-laws

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment