Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    टी-20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल जारी:भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से खेलेगी; BCCI ने इंडिया ए की टीम भी जारी की

    3 days ago

    टी-20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल जारी हो गया है। ये मुकाबले 2 से 6 फरवरी के बीच खेले जाएंगे। वॉर्मअप मैच 7 अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे। इंग्लैंड की टीम वॉर्मअप मैचों में हिस्सा नहीं लेगी। जबकि, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमें एक-एक मैच ही खेलेंगी। भारतीय टीम भी एक वॉर्मअप मैच खेलेगी। जोकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 फरवरी को मुंबई के DY पाटील स्टेडियम में खेला जाएगा। शेष 2 वॉर्मअप मैच में इंडिया ए की टीम उतरेगी। तिलक वर्मा को खेलना होगा एक वॉर्मअप मैच BCCI ने वॉर्मअप मैच के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान भी कर दिया है। इसकी कप्तानी आयुष बडोनी करेंगे। तिलक वर्मा भी इस टीम का हिस्सा हैं। वे कम से कम एक मैच खेलकर अपनी फिटनेस साबित करेंगे। तिलक वर्मा विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान इंजर्ड हो गए थे। इंडिया ए टीम: आयुष बडोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, विपराज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद और मयंक यादव। अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड में पहला मैच वॉर्मअप मैचों की शुरुआत अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड के मैच के साथ होगी। यह मुकाबला बेंगलुरु स्थिति BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान-1 में खेला जाएगा। दूसरी ओर मुंबई के DY पाटील स्टेडियम में इंडिया ए की टीम यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) के साथ खेलेगी। पहले दिन कनाडा और इटली का मैच चेन्नई में खेला जाएगा। 7 फरवरी से होगी वर्ल्ड कप की शुरुआत टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड और पाकिस्तान के मैच से होगी। जबकि भारत का पहला मैच अमेरिका के साथ मुंबई में खेला जाएगा। फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच का वेन्यू पाकिस्तान के फाइनल पहुंचने या न पहुंचने पर तय होगा। कैसे देख सकते है वॉर्मअप सभी मुकाबलों के वीडियो हाइलाइट्स ICC के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे। भारत और साउथ अफ्रीका मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर होगी। इसके अलावा, फैंस ये मुकाबले ICC.tv पर मुफ्त लाइव देख सकेंगे। आप भास्कर एप पर भी मैच रिपोर्ट्स पढ़ सकते हैं। ------------------------------------------------ टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा, पाकिस्तान सरकार का ऐलान टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच नहीं होगा। पाकिस्तान सरकार ने रविवार शाम को इस मैच के बॉयकॉट का ऐलान किया। दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में कोलंबो में एक-दूसरे से भिड़ने वाली थीं। हालांकि, अब तक यह तय नहीं है अगर नॉकआउट में भारत सामने आया तो पाकिस्तान मैच खेलेगा या नहीं? पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    पाकिस्तान पर बॉयकॉट का असर क्या होगा:ग्रुप-स्टेज में ही बाहर होने का खतरा, ICC बैन लगा सकता है; भविष्य में मेजबानी मिलनी मुश्किल
    Next Article
    ओलिंपियन के लग्न टीके में 500Kg देसी घी के पकवान:झज्जर में पिता के दोस्त की बेटी संग शादी करेंगे; दुल्हन UPSC की तैयारी कर रही

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment