Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    T20 World Cup: T20 वर्ल्डकप में भारत संग खेलने से मना कर रहा पाकिस्तान, अनुराग ठाकुर बोले- 'उन्हें फिर से डर...'

    2 days ago

    टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का पाकिस्तान ने बहिष्कार करने का फैसला किया है. इसे लेकर आईसीसी ने पाकिस्तान को चेतावनी भी दी है. वहीं, इस बीच बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान पर निशाना साधा है.

    एक टीवी चैनल से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान ने मैच से हटने का फैसला इसलिए किया है क्योंकि उसे इंडिया से एक बार फिर मैदान में हार का डर सता रहा है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप लीग मुकाबले के बहिष्कार के फैसले की रविवार को घोषणा की, लेकिन सरकार ने 7 फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के बाकी मैचों में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी को मंजूरी दे दी है.

    पाकिस्तानी सरकार के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इस फैसले को बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने से जुड़ा एक राजनीतिक विरोध माना जा रहा है. बता दें कि सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश के भारत से श्रीलंका में मैच स्थानांतरित करने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया था.

    PCB ने पहले क्या कहा था
    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पहले कहा था कि वह इस फैसले के बाद टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी की समीक्षा करेगा, क्योंकि वह बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखा रहा है. पाकिस्तानी सरकार ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी बयान में कहा कि उसने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है, लेकिन टीम 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरेगी.

    इस फैसले के साथ टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर चल रही अटकलों का दौर समाप्त हो गया है. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहे इस टूर्नामेंट के बीच यह फैसला क्षेत्र में बढ़े राजनीतिक तनाव के माहौल में सामने आया है. भारत-पाकिस्तान का मुकाबला किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट का सबसे हॉट मुकाबला माना जाता है, जिसे वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा दर्शक और प्रसारण राजस्व मिलता है.

    ICC के सामने चुनौतियां
    इस मुकाबले के बहिष्कार से आईसीसी के सामने तमाम तरह की चुनौतियां खड़ी होने की आशंका है, क्योंकि टूर्नामेंट के कार्यक्रम और व्यावसायिक रणनीति का बड़ा हिस्सा इसी मुकाबले के इर्द-गिर्द तैयार किया गया है. वॉकओवर की स्थिति में भारत को पूरे अंक मिल जाएंगे, लेकिन आईसीसी के पास पीसीबी पर वित्तीय जुर्माना लगाने का अधिकार भी बना रहेगा.

    नीदरलैंड के खिलाफ उतरेगा पाकिस्तान
    पाकिस्तान 7 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, इसके बाद 10 फरवरी को अमेरिका और 18 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगा. पाकिस्तान के सभी मुकाबले कोलंबो के एसएससी मैदान पर खेले जाएंगे. न्यूज एजेंसी पीटीआई को पीसीबी के करीबी एक सूत्र ने बताया कि बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी जल्द ही मीडिया को और अधिक जानकारी देंगे.

    ये भी पढ़ें 

    T20 वर्ल्ड कप में भारत संग नहीं खेलेगा पाकिस्तान, प्रियंका चतुर्वेदी ने औकात बताते हुए लिखा- 'पीछा छूटा, ICC को अब....'

    Click here to Read More
    Previous Article
    Afghanistan In SCO: SCO में भारत के दो दोस्त करेंगे पाकिस्तान की नाक में दम, टेंशन में शहबाज, इंडिया को फायदा
    Next Article
    समंदर से उठेगी तबाही: रूस का ‘कयामत का हथियार’ मिनटों में मिटा सकता है कई शहर

    Related विश्व Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment