Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    T20 WORLD CUP 2026: ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले जानिए टूर्नामेंट के इतिहास के टॉप रन स्कोरर कौन

    2 days ago

    आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी 2026 से होने जा रही है. टूर्नामेंट का आयोजन भारत और श्रीलंका में किया जाएगा और दुनिया की 20 टीमें इस छोटे लेकिन बेहद रोमांचक फॉर्मेट में खिताब के लिए भिड़ेंगी. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास पर नजर डालना दिलचस्प होगा, खासकर उन बल्लेबाजों पर जिन्होंने इस मंच पर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

    विराट कोहली - भारत

    T20 इंटरनेशनल को अलविदा कह चुके विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है. कोहली ने 2012 से 2024 के बीच 35 मैच खेले, जिसमें 33 पारियों में 1292 रन बनाए. उनका औसत 58.72 का रहा, जो इस फॉर्मेट में किसी भी बड़े बल्लेबाज के लिए असाधारण माना जाता है. कोहली ने 15 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 नाबाद रहा. बड़े मुकाबलों में रन बनाना उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है.

    रोहित शर्मा - भारत

    इस सूची में दूसरे नंबर पर भारत के ही रोहित शर्मा हैं. रोहित ने 2007 से 2024 तक टी20 वर्ल्ड कप में 47 मैच खेले और 1220 रन बनाए. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन रहा. रोहित का स्ट्राइक रेट 133 से ऊपर है और उन्होंने इस टूर्नामेंट में 50 छक्के लगाए हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दिखाता है. रोहित भी अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.

    महेला जयवर्धने - श्रीलंका

    श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का नाम भी इस लिस्ट में शुमार हैं. उन्होंने 31 मैचों में 1016 रन बनाए हैं. उनके नाम एक शतक और 6 अर्धशतक दर्ज हैं. जयवर्धने काफी समय तक श्रीलंका की बल्लेबाजी की रीढ़ रहे.

    जोस बटलर - इंग्लैंड

    वहीं इंग्लैंड के जोस बटलर इस लिस्ट में नंबर 4 पर हैं. उन्होंने 35 मैचों में 1013 रन बनाए हैं. बटलर का स्ट्राइक रेट 147 से ज्यादा का है, जो उन्हें टी20 क्रिकेट का खतरनाक बल्लेबाज बनाता है. यही नहीं रोहित शर्मा के बाद बटलर इस टूर्नामेंट से सबसे ज्यादा छक्के (43) लगाने वाले बल्लेबाज हैं.

    डेविड वॉर्नर - ऑस्ट्रेलिया

    ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने टी20 वर्ल्ड कप में 984 रन बनाए हैं और इस लिस्ट में पांचवां स्थान प्राप्त किया है. इस टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 89 रन का है. उनकी बल्लेबाजी ने कई बार ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल हालात से बाहर निकाला है. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    IND vs PAK U19 World Cup: सेमीफाइनल में ऐसी शर्मनाक हार नहीं देखी होगी, टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चटाई धूल, अंडर-19 वर्ल्ड कप से दिखाया बाहर का रास्ता
    Next Article
    T20 वर्ल्ड कप में गेंदबाजों का जलवा, सबसे ज्यादा 5-विकेट लेने वाले खिलाड़ी में कितने भारत के, जानिए

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment