Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में भारी कोहराम, 400 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 25850 के नीचे, जानें गिरावट की बड़ी वजह

    3 days ago

    Indian Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 12 फरवरी के कारोबारी दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. बीएसई सेंसेक्स 465 अंक तक फिसल गया है, वहीं एनएसई निफ्टी 50 25,821 के नीचे कारोबार कर रही है. ट्रेडिंग डे के दौरान आईटी शेयरों में भारी बिकवाली का दौर रहा है.

    निफ्टी से इंफोसिस, विप्रो और टेक महिंद्रा जैसे आईटी शेयर 5 प्रतिशत तक टूट गए थे. साथ ही वैश्विक स्तर से मिल रहे संकेतों से भी निवेशकों का भरोसा डगमगाया है. आइए जानते हैं, इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?

    1. ग्लोबल बाजारों से नहीं मिला सहारा

    अंतरराष्ट्रीय बाजारों का रुख भी आज घरेलू शेयर बाजार के पक्ष में नहीं रहा. एशियाई मार्केट में दबाव देखने को मिला और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक लाल निशान में कारोबार करता नजर आया था.

    वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार भी बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. ऐसे कमजोर वैश्विक संकेतों का सीधा असर भारतीय बाजार पर देखने को मिला और बाजार धराशायी हो गया.

    2. कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा बाजार का रूख

    अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों को मजबूती दी है. गुरुवार के कारोबारी दिन वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड तेल की कीमतों में 0.46 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई और यह 69.72 डॉलर प्रति बैरल के आंकड़े पर पहुंच गया.

    कच्चे तेल की बढ़ते दाम का असर शेयर बाजार पर देखने को मिला. कीमतें बढ़ने से महंगाई की खतरा बढ़ जाता है. बाजार में गिरावट की यह भी एक वजह मानी जा रही है.   

    3. आईटी शेयर टमाटर की तरह लाल

    कारोबारी दिन के दौरान निवेशकों ने आईटी शेयरों में जमकर मुनाफावसूली की. जिसके कारण निफ्टी आईटी इंडेक्स में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक इंफोसिस, विप्रो, टीसीएस और टाटा एलेक्सी सहित ज्यादातर आईटी शेयर 5 से 6 प्रतिशत फिसल गए.

    इसके पीछे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की हालिया मुश्किलों और अमेरिकी फेड की ब्याद दरों में कटौती की कम उम्मीद को वजह माना जा रहा है. 

    शेयर बाजार का हाल

    सुबह करीब 11:50 बजे दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे. बीएसई सेंसेक्स 464.54 अंक या 0.55 फीसदी फिसल गया था और 83,769.10 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी 50 129.80 अंक या 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,824.05 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.  
      
    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

    यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट; चांदी भरभरा कर गिरा, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ रेट

    Click here to Read More
    Previous Article
    India-US Trade Deal के बीच Oil Game बदला | US, Venezuela vs Russia| Paisa Live
    Next Article
    RBI Draft Rules: बैंक स्टाफ अब नहीं कर पाएंगे मिस-सेलिंग, RBI का 'मास्टरस्ट्रोक', जारी हुई नई गाइडलाइन्स

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment