Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Stock Market 18 March: लगातार तीसरे दिन झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 410 अंक उछला; निफ्टी 23,672 के पार

    1 day ago

    Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 18 मार्च की शुरुआत पॉजिटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 296.71 अंक या 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ ओपन हुआ था. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 76,367.55 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने भी दिन की शुरुआत सकारात्मक की थी. निफ्टी 50  51.75 अंक या 0.22 फीसदी उछलकर 23,632.90 के लेवल पर ओपन हुआ था.

    सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 464 अंक की तेजी के साथ 76,535 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 109 अंक उछल गई थी और 23,690 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

    बीएसई के टॉप गेनर और लूजर

    खबर लिखे जाने तक बीएसई बास्केट से इंडिगो, टीसीएस, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावरग्रिड टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक रहे थे.

    मंगलवार को कैसा रहा था मार्केट?

    भारतीय शेयर मार्केट में मंगलवार, 17 मार्च के कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 567.99 अंक या 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,070.84 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 172.35 अंक या 0.74 प्रतिशत उछलकर 23,581.15 के लेवल पर बंद हुए थे.

    बीएसई बास्केट से एटरनल, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी और भारती एयरटेल टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो बजाज फाइनेंस, आईटीसी, टीसीएस, अडानी पोर्ट और एचसीएल टेक रहे थे. 

    निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100  के शेयरों में तेजी थी. निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी आईटी के शेयर फिसल गए थे. मंगलवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 21 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 9 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

    यह भी पढ़ें: अडानी ग्रुप की होने जा रही दिवालिया हो चुकी यह कंपनी, NCLT ने 15000 करोड़ के रिजॉल्यूशन प्लान को दी मंजूरी

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    फोकस में टाटा स्टील के शेयर! निवेशकों को होगा मुनाफा या घाटा, जानें क्या है अपडेट?
    Next Article
    Vitamin Side Effects: सावधान! बिना डॉक्टरी सलाह के यह विटामिन लेना पड़ सकता है भारी, जा सकती है आंखों की रोशनी

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment