Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    शादी के 10 साल बाद दिव्यांका -विवेक के घर में आने वाला है नन्हा मेहमान? 41 की उम्र में मां बनेंगी एक्ट्रेस

    6 days ago

    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल हैं. इस जोड़ी को फैंस बेहद प्यार करते हैं और इनकी लाइफ से जुड़े हर अपडेट जानने के लिए भी काफी एक्साइटेड रहते हैं. वहीं रूमर्स हैं कि ये कपल अपनी ज़िंदगी का एक नया चैप्टर शुरू करने जा रहा है. दरअसल खबरों के मुताबिक दिव्यांका औप विवेक के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है.

    शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं दिव्यांका-विवेक?
    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेद दाहिया की शादी को 10 साल हो चुके हैं. वहीं रूमर्स हैं कि ये कपल अब अपने पहले बच्चे के वेलकम की तैयारी कर रहा है. ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस जोड़ी के करीबी सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी कि दोनों परिवार बहुत एक्साइटेड हैं और उन्होंने परिवार के सबसे नए सदस्य के आने की तैयारियां शुरू भी कर दी हैं.

    गौरतलब है कि दिव्यांका और विवेक ने अपनी पर्सनल लाइफ को ज़्यादातर प्राइवेट ही रखा है, वहीं उनके करीबी लोग बताते हैं कि यह कपल अपने प्रेग्नेंसी फेज को अपनों के साथ चुपचाप एंजॉय कर रह है और जल्द ही एक 'बेबी शावर' सेरेमनी होस्ट किए जाने की उम्मीद है जिसमें कपल के टीवी इंडस्ट्री के करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे. हालांकि अभी तक न तो दिव्यांका और न ही विवेक ने प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है.

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

    कैसे शुरू हुई थी दिव्यांका-विवेक की लव स्टोरी?
    बता दें कि दिव्यांका और विवेक पहली बार पॉपुलर टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर मिले थे, जहां उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.  इस कपल ने 8 जुलाई, 2016 को भोपाल में एक शानदार लेकिन इंटीमेट फंक्शन में शादी की, जिसमें उनके करीबी दोस्त और टीवी इंडस्ट्री के लोग शामिल हुए थे. उनकी शादी जल्द ही भारतीय टेलीविज़न की सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाली शादियों में से एक बन गई थी.

    पिछले कुछ सालों में, दिव्यांका और विवेक ने अक्सर अपने मज़बूत रिश्ते, आपसी सम्मान और चुलबुली दोस्ती की झलकियां शेयर की हैं, जिससे वे टेलीविज़न के सबसे पॉपुलर जोड़ी में से एक बन गए हैं. अब जब वे माता-पिता बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह नया पड़ाव उनके साझा सफ़र में एक बेहद खास पल है,

    Click here to Read More
    Previous Article
    Ishqbaaz फेम नवनींद्र बहल ने 76 की उम्र में ली आखिरी सांस, 5 साल पहले पति का हुआ था निधन
    Next Article
    तारक मेहता के टपु से जुड़ा ये राज जान होंगे शॉक्ड, ये रिश्ता के कार्तिक ने खोल दी सारी पोल

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment