Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर

    1 week ago

    टीवी की दुनिया से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मशहूर बाल कलाकार और 'शाका लाका बूम बूम' से घर-घर में पहचान बनाने वाले किंशुक वैद्य अब पिता बन गए हैं. उनके घर नन्हें मेहमान की किलकारी गूंजी है. उनकी पत्नी दीक्षा नागपाल ने आज यानी 8 मार्च 2026 को एक बेटे को जन्म दिया है. इस खुशखबरी के सामने आते ही परिवार, दोस्त और फैंस सभी कपल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं.

    किंशुक ने किया नए सदस्य का स्वागत 

    किंशुक वैद्य ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इस खुशी को शेयर किया है. उन्होंने एक प्यारी पोस्ट शेयर की, जिसमें नन्हें बच्चे के छोटे-से हाथ की तस्वीर दिखाई दे रही है. इसके साथ उन्होंने लिखा कि असीम प्रेम के साथ वो अपने जीवन में आए इस नए सदस्य का स्वागत करते हैं. 8 मार्च 2026 का दिन उनके परिवार के लिए हमेशा खास रहेगा. जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, फैंस और कई टीवी कलाकारों ने कमेंट करके उन्हें बधाई दी. किंशुक ने दिसंबर 2025 में एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं. उस तस्वीर में वह और उनकी पत्नी छोटे बच्चे के जूते पकड़े नजर आए थे और उन्होंने लिखा था कि उनकी जिंदगी एक नए और खूबसूरत दौर में कदम रखने जा रही है.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kinshuk Vaidya (@kinshukvaidya54)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Diiksha Nagpal Vaidya (@diikshanagpal)

    किंशुक वैद्य का करियर 

    बता दें, किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल की सगाई अगस्त 2024 में हुई थी. इसके बाद 22 नवंबर 2024 को दोनों ने महाराष्ट्र के अलीबाग में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में शादी की थी. किंशुक वैद्य टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने बचपन में ही सुपरहिट शो 'शाका लाका बूम बूम' से जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की थी. इस शो में निभाया गया उनका किरदार आज भी दर्शकों को याद है. इसके अलावा वह 'जात ना पूछो प्रेम की', 'एक रिश्ता साझेदारी का' और 'कर्ण संगिनी' जैसे कई टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    कर्ली हेयर और मिनी ड्रेस में छाईं कविता कौशिक, सिंपल लुक में दिखा ग्लैमरस अंदाज
    Next Article
    Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment