Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    शाहरुख, सलमान या आमिर... तीन खानों में सबसे पढ़ा-लिखा कौन, किसने कहां से की है पढ़ाई?

    4 days ago

    बॉलीवुड में अगर सबसे ज्यादा चर्चा किन सितारों की होती है, तो उनमें शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान का नाम सबसे ऊपर आता है. इन तीनों ने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी पहचान बनाई है. अभिनय, स्टारडम और फैन फॉलोइंग में तीनों ही आगे हैं. लेकिन आज हम आपको इन तीनों की पढ़ाई-लिखाई के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए डिटेल्स जानते हैं...

    किंग खान ने कहां से की है पढ़ाई?

    शाहरुख खान को सिर्फ “किंग खान” ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड का अच्छा-खासा पढ़ा-लिखा सुपरस्टार भी माना जाता है. शाहरुख ने दिल्ली से अपनी पढ़ाई की है. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से इकोनॉमिक्स में बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) की पढ़ाई की. खास बात यह है कि उन्होंने अपनी डिग्री औपचारिक रूप से साल 2016 में ली, क्योंकि वह खुद कॉलेज जाकर डिग्री लेना चाहते थे.

    कॉलेज के बाद शाहरुख खान ने इंजीनियरिंग के लिए एंट्रेंस एग्जाम भी दिया और वह उसमें सफल भी हुए. हालांकि, उन्होंने इंजीनियरिंग में एडमिशन नहीं लिया. इसके बजाय उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री शुरू की. हालांकि यह पढ़ाई वह पूरी नहीं कर पाए, क्योंकि इसी दौरान उनका रुझान पूरी तरह से एक्टिंग की ओर बढ़ गया. टीवी सीरियल्स से होते हुए शाहरुख बॉलीवुड पहुंचे और आज दुनिया के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं.

    द सिंधिया स्कूल से सलमान कर चुके हैं पढ़ाई

    सलमान खान ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कुछ समय के लिए ग्वालियर के द सिंधिया स्कूल से की. इसके बाद उनका परिवार मुंबई आ गया और सलमान ने सेंट स्टैनिस्लास हाई स्कूल, मुंबई से स्कूल की पढ़ाई पूरी की. स्कूल खत्म करने के बाद सलमान ने कॉलेज की पढ़ाई शुरू तो की, लेकिन पढ़ाई में उनका मन ज्यादा नहीं लगा. उनका झुकाव शुरू से ही फिल्मों और एक्टिंग की तरफ था. 23 साल की उम्र में सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी. साल 1988 में वह फिल्म बीवी हो तो ऐसी में नजर आए और इसके अगले ही साल मैंने प्यार किया से उन्हें बड़ी पहचान मिली. इसके बाद सलमान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

    आमिर खान का कैसे रहा सफर?

    अब बात आमिर खान की करते हैं, वह शुरू से ही अलग सोच के लिए जाने जाते हैं, चाहे वह फिल्में हों या जिंदगी के फैसले. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद आमिर ने मुंबई के मशहूर नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में दाखिला लिया. यह कॉलेज काफी मुश्किल और प्रतिस्पर्धी माना जाता है. आमिर ने यहां इकोनॉमिक्स, बिजनेस स्टडीज और फाइनेंशियल अकाउंटिंग जैसे विषय पढ़े. उन्होंने करीब दो साल तक कॉलेज में पढ़ाई की. लेकिन इसके बाद आमिर ने पढ़ाई छोड़ने का फैसला किया. उन्हें लगा कि उनका असली रास्ता फिल्मों में है. पढ़ाई छोड़कर उन्होंने नासिर हुसैन के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया.

    यह भी पढ़ें - डेयरी फील्ड ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कौन और कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

    Click here to Read More
    Previous Article
    नीट पीजी कट-ऑफ विवाद, सरकार बोली कम अंक से डॉक्टर की योग्यता तय नहीं होती; जानें क्या है पूरा मामला ?
    Next Article
    क्या रमजान में रोजा रखती हैं करीना कपूर? सोशल मीडिया पर वायरल पुराने वीडियो से छिड़ी बहस

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment