Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    सारा अली खान की केदारनाथ एंट्री पर लगी रोक, मंदिर प्रशासन बोला- 'एफिडेविट में लिखना होगा मैं सनातनी हूं'

    4 days ago

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान कितनी धार्मिक हैं ये तो हम सभी ने देखा है. सारा अक्सर केदारनाथ धाम के अलावा भी और भी कई मंदिरों के दर्शन करने जाती रहती हैं. जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर एक्ट्रेस फैंस को भी दिखाती हैं. खासतौर से बात करें केदारनाथ की तो, इस धाम से एक्ट्रेस का लगाव अलग ही है. वो साल में एक बार तो इस धाम के दर्शन करने के लिए जरूर जाती हैं. लेकिन अब सारा के लिए ये दर्शन इतने आसान नहीं होंगे.

    सारा की केदारनाथ एंट्री पर लगी रोक
    सारा अली खान हर साल जितनी सहजता से केदारनाथ धाम के दर्शन करने जाती हैं, अब उनके लिए वो इतना आसान नहीं होगा. सारा को इसके लिए एक खास काम करना होगा. उन्हें प्रमाण देना होगा कि वो सनातनी हैं. ये हम नहीं कह रहे  बल्कि ये मंदिर समिति का फैसला है. दरअसल हाल ही में बद्रीनाथ केदारनाथ मंदर समिति (BKTC) ने ये आदेश जारी किया है. 17 मार्च को हुई चार धाम यात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गैर सनातनियों का मंदिर में प्रवेश वर्जित बताया है.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

    जमा करना होगा एफिडेविट
    बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि गैर हिंदुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. जो भी सनातन में आस्था रखता है वो सनातनी है. उन्होंने आगे बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का जिक्र करते हुए कहा है कि, उन्हें में मंदिर में दर्शन करने आने के लिए एफिडेविट देना होगा और बताना होगा कि वो सनातनी हैं, तभी उन्हें भी प्रवेश दिया जाएगा. उन्होंने कहा, 'सारा अली खान भी कहेंगी कि सनातन धर्म में मेरी आस्था है, मेरा भाव है और वो हमें एफिडेविट देंगी तो हम उनको भी दर्शन करवा देंगे.'

    बता दें कि सारा अली खान की साल 2016 में आई डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की पूरी शूटिंग भी यहीं पर हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था. तभी से एक्ट्रेस हर साल मंदिर जाया करती थीं और भोलेनाथ के दर्शन करती थीं. उन्होंने इसे एक नियम बना लिया था कि हर एक्ट्रेस केदारनाथ यात्रा के लिए जाएंगी और बाबा के दर्शन करेंगी. हालांकि अब आगे सारा का क्या फैसला होगा और वो कैसे दर्शन करेंगी इस बारे में एक्ट्रेस की प्रतिक्रिया का इंतजार है. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    तलाक के बाद पहली बार नजर आईं हंसिका मोटवानी, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
    Next Article
    आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment