Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Samsung Galaxy Buds 4 Pro First Impressions: एकदम नया डिजाइन, सिर हिलाने से ही हो जाएंगे कंट्रोल

    2 weeks ago

    Samsung Galaxy Buds 4 Pro First Impressions: दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग ने अपनी Galaxy S26 series के साथ Galaxy Buds 4 Pro को भी लॉन्च किया है. पिछली जनरेशन के मुकाबले इस प्रोडक्ट में कई नई चीजें हैं और खासकर डिजाइन की बात करें तो यह एकदम नया प्रोडक्ट नजर आता है. आइए जानते हैं कि पहली झलक में Galaxy Buds 4 Pro कैसा लगा.

    नया ट्रांसपेरेंट केस

    Galaxy Buds 4 Pro में कंपनी ने एकदम नया ट्रांसपेरेंट केस दिया है और एयरपॉड्स जैसे दिखने वाला अपने पुराने स्टैंटर्ड चार्जिंग केस को बंद कर दिया है. इसमें नई ट्रांसपेरेंट लिड मिलेगा, जो पूरा खुल जाती है और एक सुकून देने वाली क्लिक साउंड के साथ बंद होती है. मैटेलिक लुक वाले इयबड्स को नया फ्लैट डिजाइन दिया गया है, जो जिससे इन्हें केस से निकालना और वापस रखना आसान हो गया है.

    नई पॉलिश्ड मेटल और नए कंट्रोल

    Galaxy Buds 4 Pro में डिजाइन के मामले में सैमसंग ट्रेडिशन स्टेम डिजाइन पर ही स्टिक रही है. इससे बड्स को कान में लगाना और केस में रखना आसान हो गया है. Buds 4 Pro में नई प्रीमियम पॉलिश्ड मेटल साइड्स है, जिससे डिजाइन एस्थेटिक बेहतर हुआ है. इयरबड्स में सेंसर लगा हुआ है, जो यह डिटेक्ट कर लेता है कि यूजर कब इस यूज कर रहा है और उसी हिसाब से दूसरे एआई फीचर्स को एक्टिव कर देता है. इयरटिप्स को सिलिकॉन का बनाया गया है, जिससे इन्हें लंबे समय तक पहन पाना आसान हो गया है. 

    कंट्रोल की बात करें तो Buds 4 Pro हेड जेस्चर को सपोर्ट के साथ लाया गया है. यानी आप सिर हिलाकर कॉल कनेक्ट या डिस्कनेक्ट कर सकते हैं. मान लें कि आप खाना खा रहे हैं और आपका फोन बज उठता है. Buds 4 Pro के साथ आपको हाथ से फोन उठाने की जरूरत नहीं है. आपको अपने सिर को थोड़ा ऊपर-नीचे (हां की तरह) हिलाना होगा और कॉल कनेक्ट हो जाएगा. वहीं अगर आप नहीं उठाना चाहते तो सिर को साइड-टू-साइड (ना की तरह) हिलाकर कॉल डिस्कनेक्ट कर सकते हैं. कॉल कनेक्ट-डिस्कनेक्ट करने के अलावा ये जेस्चर कई दूसरे काम भी कर सकते हैं.

    कैसा रहा Samsung Galaxy Buds 4 Pro का फर्स्ट इंप्रेशन?

    Galaxy Buds 4 Pro शानदार लगते हैं. दिखने के साथ-साथ इनकी फील भी शानदार है. इसकी साउंड क्वालिटी आदि को लेकर हम जल्द ही इसका डिटेल्ड रिव्यू लेकर आ रहे हैं.

    ये भी पढ़ें-

    Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ First Impressions: क्लासिक गैलेक्सी फीलिंग के साथ आए नए डिवाइस, लेकिन 'वॉव' फैक्टर की कमी

    Click here to Read More
    Previous Article
    दुबई के होटल में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी महिला, तभी गिरी मिसाइल और हो गया धुआं-धुआं; देखें वीडियो
    Next Article
    अंकिता लोखंडे ने दोस्तों और परिवार के साथ खेली होली, फोटोज में देखें एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक

    Related टेक्नोलॉजी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment