Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    संजय दत्त-नोरा फतेही का गाना यूट्यूब से हटाया:एडवोकेट की चंडीगढ़ SSP को शिकायत, क्रिकेटर हरभजन ने सॉन्ग वल्गर बताया था

    5 days ago

    अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली फिल्म केडी: द डेविल के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके को लेकर विवाद होने के बाद इसे यूट्यूब से हटा दिया गया है। गाने के लिरिक्स को लेकर उपजे विवाद के बाद फिल्म के मेकर्स ने यह फैसला लिया। अब यूट्यूब पर गाने के लिंक को क्लिक करने पर वीडियो उपलब्ध नहीं है। यह वीडियो प्राइवेट है का मैसेज दिखाई दे रहा है। नोरा फतेही ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस गाने के वीडियो को डिलीट कर दिया है। हालांकि, यूट्यूबर से केवल हिंदी वर्जन को ही हटाया गया है। बाकी भाषाओं कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम में इसे देखा जा सकता है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने गाने के कंटेंट का कड़ा विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि गाने में एक्ट्रेस नोरा फतेही के डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशंस काफी वल्गर हैं, जिसका युवाओं पर गलत असर पड़ेगा। इधर, चंडीगढ़ काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन एवं पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के ‌एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने मंगलवार को चंडीगढ़ के एसएसपी को इस गाने के विरोध में शिकायत दी। उन्होंने कहा कि गाने में डबल मीनिंग बोल हैं। इसके साथ आपत्तिजनक सीन दिखाए गए हैं। यह न सिर्फ समाज की शालीनता के खिलाफ है, बल्कि खासकर बच्चों और कम उम्र के युवाओं के मन पर बुरा असर डाल सकता है। यह सार्वजनिक शालीनता के लिए अपमानजनक है। इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए, जबकि इसके गीतकार रकीब आलम हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की एडवोकेट वासु रंजन ने पुलिस से मांग की थी कि वायरल हो रहे अश्लील गाने के मामले में तुरंत BNS की धारा 294, 296, 79 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 व 67A के तहत FIR दर्ज की जाए और गाना सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाए, क्योंकि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर अश्लीलता को बढ़ावा देना कानूनन अपराध है। इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई जरूरी है। गृहमंत्री अमित शाह को भी भेजी शिकायत उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड ने ये गाना कैसे रिलीज होने दिया? शिकायत की कॉपी गृहमंत्री अमित शाह को भी भेजी गई है। उन्होंने कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जरूरत पड़ी तो कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा। लोगों का भी फूटा गुस्सा गाने को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। कई यूजर्स इसे ‘वलगर’ और ‘भद्दा’ बता रहे हैं। सिंगर अरमान मलिक ने भी एक्स पर पोस्ट कर गाने के लिरिक्स पर नाराजगी जताई है। 5 भाषाओं में गाना रिलीज हुआ यह गाना 15 मार्च को रिलीज हुआ। इस गाने को बेंगलुरु के एएमबी सिनेमाज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया था। यह गाना केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी एक साथ रिलीज किया गया है। यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    केरला स्टोरी 2 में गीत लिखना बड़ी जिम्मेदारी:साहिल सुल्तानपुरी बोले– संस्कृति, मां भवानी और राजस्थान की परंपरा से प्रेरित होकर एक रात में घूमर लिखा
    Next Article
    कपिल शर्मा ने नवजोत सिंह सिद्धू के लिए वोट मांगे:बोले- भीड़ देख लगा जैसे रैली चल रही हो; शो के प्रमोशन के लिए मोहाली पहुंचे

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment