Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल

    5 days ago

    ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से उनके आइडल क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा नाम लिया, जिसे सुनकर फैंस हैरान रह गए. ये सवाल उनसे दिल्ली में आयोजित हुए बीसीसीआई अवार्ड समारोह के दौरान एक 'रैपिड-फायर' राउंड में पूछा गया. इस दौरान मंच पर मौजूद संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी से भी ये सवाल किया गया.

    हार्दिक पांड्या का आइडल क्रिकेटर

    बीसीसीआई अवार्ड समारोह में खिलाड़ियों से उनके बचपन के आदर्श प्लेयर्स के बारे में पूछा गया तो हार्दिक पांड्या ने वसीम जाफर का नाम लिया. टॉप आर्डर के बल्लेबाज जाफर ने टीम इंडिया के लिए 31 टेस्ट मैचों में 1944 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं. इसके आलावा उन्होंने सिर्फ 2 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले. फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो वसीम जाफर ने 260 फर्स्ट क्लास, 118 लिस्ट ए में क्रमश 19410 और 4849 रन बनाए. उन्होंने 23 टी20 भी खेले.

    कौन है वैभव सूर्यवंशी का आइडल क्रिकेटर?

    इसी दौरान संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी से भी यही सवाल किया गया तो सैमसन ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम लिया. टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह का नाम लिया, जो उनके मेंटर हैं. 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा और युवराज सिंह का नाम लिया.

    इसी मंच पर संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल डेब्यू से पहले हुई बातचीत का खुलासा किया, इस दौरान सैमसन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे. सैमसन ने बताया कि डेब्यू से पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें बुलाया और पूछा कि क्या करना है? वैभव ने कहा, 'अगर पहली बॉल मारने वाली मिली तो मारूंगा.' इस दौरान द्रविड़ की भी हंसी छूट गई. अपने डेब्यू सीजन में ही वैभव ने इतिहास रचा था, उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़ा था. ये आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है. वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं.

    यह भी पढ़ें

    CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान

    IPL 2026 में अभिषेक शर्मा करेंगे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी! SRH जल्द कर सकता है बड़ा एलान

    Click here to Read More
    Previous Article
    'होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कंट्रोल, ईरान के 100 से ज्यादा जहाजों को डुबोया', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
    Next Article
    इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होते ही प्रिया सरोज का पोस्ट वायरल, मेटा से लगाई मदद की गुहार

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment