Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Republic Day Viral Video: वर्दी में थिरके BSF जवान, बॉर्डर 2 के गाने पर दिखा देशभक्ति का जबरदस्त अंदाज

    1 week ago

    देश जब 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, उसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिलों में गर्व और जोश भर दिया है. इस वीडियो में सीमा सुरक्षा बल यानी BSF के जवान बॉर्डर 2 फिल्म के देशभक्ति गीत पर जोश और उमंग के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. हाथों में हथियार नहीं, बल्कि चेहरे पर मुस्कान और आंखों में देश के लिए जुनून लिए ये जवान जब मंच पर थिरकते हैं, तो हर भारतीय का सीना चौड़ा हो जाता है. यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि देश के जवानों के जज्बे और इंसानी चेहरे को भी दिखाता है.

    BSF के जवानों ने देशभक्ति गानों पर जमकर किया डांस

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि BSF के कई जवान वर्दी में एक साथ स्टेज पर आते हैं और बॉर्डर 2 के गाने की धुन पर ताल से ताल मिलाते हैं. भारी भीड़ उनके सामने खड़ी है और हर कोई मोबाइल फोन से इस खास पल को रिकॉर्ड करता नजर आ रहा है. जवानों का तालमेल, उनकी ऊर्जा और देशभक्ति से भरा अंदाज लोगों को भावुक कर रहा है. यह वीडियो ऐसे वक्त सामने आया है, जब पूरा देश 77वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Deepak Yadav (@deepakyadav___)

    अनुशासन के साथ दिखी मस्ती

    लोगों का कहना है कि अक्सर BSF और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों को हम सिर्फ सख्त और अनुशासन में देखते हैं, लेकिन ऐसे वीडियो उनके मानवीय पक्ष को सामने लाते हैं. कठिन हालात, दूर परिवार और सीमाओं की चुनौतियों के बीच भी जवानों का यह जश्न दिखाता है कि देशभक्ति सिर्फ ड्यूटी तक सीमित नहीं, बल्कि दिल से जुड़ी भावना है. वीडियो को लेकर अब यूजर्स शानदार रिएक्शन आ रहे हैं.

    यह भी पढ़ें: पीली ड्रेस पहनें या पीला रेनकोट? बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट तो कंफ्यूज हुए यूजर्स, वायरल हुए मीम्स

    यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

    सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर लाखों लोग इसे देख चुके हैं. यूजर्स लगातार जवानों की तारीफ कर रहे हैं. कोई लिख रहा है कि यही असली हीरो हैं, तो कोई कह रहा है कि सीमा पर तैनात जवानों का ये रूप देखकर दिल खुश हो गया. कई लोगों ने कमेंट में लिखा है कि ये जवान सिर्फ लड़ना ही नहीं जानते, बल्कि देश के जश्न में भी पूरे दिल से शामिल होना जानते हैं. वीडियो को deepakyadav___ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

    यह भी पढ़ें: दूल्हा है या रहमान डकैत? FA9LA पर मारी ऐसी एंट्री कि हर कोई हो गया फिदा, यूजर्स ने यूं किया सलाम

    Click here to Read More
    Previous Article
    Video: चप्पल vs पत्थर! दादा और पोते के बीच छिड़ी ‘घर की महाभारत’, वायरल वीडियो ने इंटरनेट हिला दिया
    Next Article
    Video: गणतंत्र दिवस पर नन्हीं छात्रा ने लूटी महफिल, बॉलीवड गानों पर जमकर लगाए ठुमके, नाचने लगा इंटरनेट

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment