Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    RCB के हेजलवुड IPL के शुरुआती 2 मैच नहीं खेलेंगे:SRH के कमिंस का खेलना भी मुश्किल; दोनों के बीच 28 मार्च को ओपनिंग मैच

    5 days ago

    IPL 2026 शुरू होने से पहले डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती 2 मैचों में नहीं खेल पाएंगे। वे चोट से उबर रहे हैं और अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। हेजलवुड हैमस्ट्रिंग और एचिलीस की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी कारण वे एशेज सीरीज में भी नहीं खेल सके थे। हेजलवुड ने पिछले सीजन में 22 विकेट लेकर RCB को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हेजलवुड के अलावा, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस भी शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। वे पीठ की चोट से उबर रहे हैं और लंबे समय से रिहैब में हैं। बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच 28 मार्च को IPL का ओपनिंग मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 11 मार्च को BCCI ने लीग के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी दिया है। हैदराबाद को अस्थायी कप्तान चुनना पड़ सकता है कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद को अस्थायी कप्तान चुनना पड़ सकता है। इसमें ईशान किशन की दावेदारी सबसे मजबूत है। किशन ने अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई है। हेजलवुड-कमिंस चोट के कारण टी-20 वर्ल्डकप से बाहर रहे दोनों खिलाड़ी T20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लेकर सतर्क है और उन्हें पूरी तरह फिट होने का समय दिया जा रहा है। ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स का फोकस इंटरनेशनल क्रिकेट है ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने भी साफ किया है कि खिलाड़ियों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट प्राथमिकता है। आने वाले समय में टीम को साउथ अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड के खिलाफ अहम सीरीज खेलनी हैं, साथ ही 2027 वनडे वर्ल्ड कप भी शामिल है। ------------------------------------------------ IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… 22 मार्च को चेपॉक स्टेडियम में CSK का मेगा रीयूनियन होगा IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक खास रीयूनियन कार्यक्रम करने जा रही है। इस इवेंट में टीम के कई पूर्व खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनमें कुछ ऐसे नाम भी हैं जो इस समय दूसरी फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    सबसे बड़ा IPL,84 मुकाबले 13 वेन्यू:बेंगलुरु में 28 को डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से आगाज
    Next Article
    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा चिंता खारिज की:ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अगले हफ्ते पहुंचेंगे; 26 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment