Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Ravidas Jayanti 2026 Wishes: भेदभाव मिटाएं, प्रेम निभाएं...गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाएं

    4 days ago

    Sant Ravidas Jayanti 2026 Shubhkamnaye in Hindi: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि मानवता, समानता और भाईचारे का उत्सव है. महान संत गुरु रविदास जी 15वीं शताब्दी के महान संत, समाज सुधारक और कवि थे. रविदास जयंती 1 फरवरी 2026 को है. 

    संत रविदास ने समाज में फैली बुराईयों को जड़ से समाप्त करने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया.संत रविदास जयंती पर अपने दोस्तों और परिवार को बधाई देने के लिए हम लेकर आए हैं चुनिंदा शायरी, संदेश और स्टेटस. 

    ईश्वर एक हैं, यह संदेश हम सबको देना है, प्यार, सद्भाव और प्रेम का दीप जलाना है.

    गुरु रविदास जी के आशीर्वाद से, हर घर में खुशियों का रंग लाना है.

    ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न,

    छोट-बड़ो सब सम बसै, रैदास रहें प्रसन्न।

    गुरु जी के सपनों का समाज बनाने का संकल्प लें।

    शुभ रविदास जयंती

    मन चंगा तो कठौती में गंगा” यह सिखाया, सच्चे मन से भक्ति करना गुरु जी ने बताया.

    गुरु रविदास जी का ज्ञान सदा साथ रहे, उनकी जयंती पर यही शुभकामनाएं देते रहें.

    जाति-जाति में जाति है, जो केतन के पात,

    रैदास मनुष ना जुड़ सके, जब तक जाति न जात।

    भेदभाव मिटाएं और प्रेम अपनाएं।

    गुरु रविदास जयंती की लख-लख बधाइयां.

    गुरु रविदास जी का नाम लो, जीवन में प्रेम बहा दो, नफरत और भेदभाव को हमेशा के लिए मिटा दो.

    सभी को प्रेम और सम्मान देने का संकल्प लो, गुरु रविदास जयंती पर खुशियां लुटा दो.

    ज्ञान का दीपक जलाया जिसने, अंधकार को मिटाया जिसने.

    ऊंच-नीच का भेद भुलाकर, सबको गले लगाया जिसने

    ऐसे गुरु रविदास जी को नमन

    गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाएं

    रविदास जी के ज्ञान को अपनाएं, नफरत को छोड़ें, प्रेम को बढ़ाएं.

    सच्चाई और भक्ति की राह पर चलें, जीवन को सफल और सुंदर बनाएं.

    रविदास जयंती की शुभकामनाएं

    Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग, शनि, राहु-केतु की महादशा से बचाएगा इन चीजों का दान

    Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

    Click here to Read More
    Previous Article
    आपकी स्किन-बाल और आंखों के लिए नेचुरल ब्यूटी बूस्टर है ग्रीन टी, जानें बनाने के टिप्स और फायदे
    Next Article
    अल्जाइमर का महिलाओं पर ज्यादा असर का नई रिसर्च में खुलासा, क्या ओमेगा-3 घटा सकता है यह खतरा?

    Related लाइफस्टाइल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment