Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान:मुंबई में RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के संबोधन के दौरान दिखे बॉलीवुड सुपरस्टार

    23 hours ago

    बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान आज मुंबई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह के तहत आयोजित व्याख्यानमाला कार्यक्रम में पहुंचे। यह कार्यक्रम संघ की 100 साल की यात्रा और भविष्य की सोच पर आधारित है। सलमान ने नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम में आयोजित इस “100 Years of Sangh Journey: New Horizons” कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने डार्क ब्लू शर्ट और कूल लुक में मीडिया कैमरों के सामने एंट्री दी, जिसे वहां मौजूद लोगों ने खूब नोटिस किया। कार्यक्रम के पहले सत्र में RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने संघ की 100 साल पुरानी यात्रा, उसकी भूमिका और संगठन के विचारों पर विस्तार से बोलते हुए कहा कि संघ का काम ‘’देश और समाज के विकास के लिए समर्पित है, न कि किसी के खिलाफ।” इस व्याख्यानमाला के लिए संघ द्वारा कुल 1208 अतिथियों को आमंत्रण भेजा गया, जिनमें से लगभग 850 से अधिक गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में कई अन्य नामी हस्तियों को भी बुलाया गया है, जिसमें फिल्म निर्माता सुभाष घई और गीतकार, कवि व लेखक प्रसून जोशी भी मौजूद रहे। RSS के 2-दिन के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता, विचारक और आम जनता के लोग शामिल हैं। यह आयोजन संघ की शताब्दी वर्ष की खास गतिविधियों में से एक है, जिसका उद्देश्य संगठन की सोच, इतिहास और भविष्य के एजेंडे पर व्यापक चर्चा करना है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    NEET UG 2026 Notification Live: Registration, Exam Dates Expected Today
    Next Article
    ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ अटकी:₹500 करोड़ के बजट पर आदित्य चोपड़ा से नहीं बनी सहमति, सुपरहीरो की फिल्म पर फिलहाल लगा ब्रेक

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment