Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    रणवीर सिंह vs यश: 'धुरंधर' और 'टॉक्सिक' के एक्टर्स में ज्यादा अमीर कौन? दोनों की नेटवर्थ जानें

    3 days ago

    इंडियन सिनेमा मार्च में अपने सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश की तैयारी कर रही है. जहां केजीएफ फ्रेंचाइजी की ज़बरदस्त सफलता के बाद यश बड़े पर्दे अपनी पीरियड गैंगस्टर ड्रामा, टॉक्सिक – ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के साथ कमबैक कर रहे हैं. तो वहीं दूसरी ओर, धुरंधर से बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा चुके रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ वापस आ रही है.

    दोनों ही फिल्मों को लेकर अभी से काफी बज बना हुआ है और उम्मीद की जा रही है कि ये दोनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर कहर बनकर टूटेंगी. इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह और यश में से ज्यादा अमीर कौन है और उनकी नेटवर्थ कितनी है?

    रणवीर सिंह की कितनी है नेटवर्थ
    बॉलीवुड के एनर्जी से भरपूर सुपरस्टार रणवीर सिंह ने ‘बैंड बाजा बारात’ से डेब्यू करने के बाद से एक लंबा सफर तय किया है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘गली बॉय’ और ‘83’ जैसी हिट फिल्मों में यादगार परफॉर्मेंस से दर्शकों को हैरान कर दिया है. अब ‘धुरंधर’ से रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस लूट लिया है. इसी के साथ रणवीर सिंह काफी आलीशान जिंदगी भी जीते और बेशुमार दौलत के मालिक हैं.

    • बिजनेस टुडे के मुताबिक, रणवीर की नेट वर्थ लगभग USD 50 मिलियन यानी लगभग 400+ करोड़ रुपये है.
    • वहीं उनकी ब्रांड वैल्यू भी USD 170.7 मिलियन है, जिससे पता चलता है कि उनकी अपील सिर्फ एक्टिंग से कहीं ज़्यादा है.
    • न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर हर फिल्म के लिए 30-50 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.
    • एक्टिंग के साथ-साथ, रणवीर ब्रांड डील्स से भी काफी कमाते हैं, एंडोर्समेंट के लिए 3-5 करोड़ रुपये और हर सोशल मीडिया पोस्ट के लिए लगभग 80 लाख रुपये चार्ज करते हैं.
    •  यह कमाई उन्हें न सिर्फ बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद एक्टर्स में से एक बनाती है, बल्कि सबसे अमीर एक्टर्स में से भी एक बनाती है।
    • रणवीर सिंह के पास कई प्रीमियम लग्ज़री प्रॉपर्टीज़ हैं. 'सिम्बा' एक्टर का लग्ज़री के लिए प्यार उनकी रियल एस्टेट होल्डिंग्स में साफ दिखता है.
    • न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास मुंबई और उसके बाहर कई प्रीमियम प्रॉपर्टीज़ हैं, जिसमें वर्ली में लगभग 40 करोड़ रुपये का फाइव-बीएचके  अपार्टमेंट, बांद्रा में लगभग 119 करोड़ रुपये का सी-फेसिंग क्वाड्रप्लेक्स, प्रभादेवी में लगभग 16 करोड़ रुपये का फोर-बीएचके  घर और अलीबाग में 22 करोड़ रुपये में खरीदा गया विला शामिल है.

    रणवीर सिंह का कार कलेक्शन
    'राम-लीला' एक्टर लग्जरी गाड़ियों के भी काफी शौकिन हैं.उनके कलेक्शन में रेंज रोवर, एस्टन मार्टिन, जगुआर, मर्सिडीज-बेंज और एक लेम्बोर्गिनी जैसी लग्ज़री गाड़ियां शामिल हैं. रणवीर के पास 7 लाख रुपये की एक विंटेज मोटरसाइकिल और 80 लाख रुपये की एक वैनिटी वैन भी है.

    टॉक्सिक स्टार यश की कितनी है नेटवर्थ?
    यश आज फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फेमस एक्टर्स में से एक. बता दें कि यश ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविज़न से की थी, जहां उन्होंने छोटे-मोटे रोल किए और बेसिक बातें सीखींय भले ही वह एक सिंपल और स्ट्रगलिंग बैकग्राउंड से थे, लेकिन उनके डेडिकेशन ने ही उन्हें सुपरस्टार बना दिया. धीरे-धीरे यश कन्नड़ फिल्मों में लीड रोल में दिखने लगे. गूगली जैसी फिल्मों ने उन्हें एक चार्मिंग और रोमांटिक हीरो के तौर पर पहचान दिलाई। हालांकि, जब उन्होंने दमदार और असरदार रोल करने का फैसला किया, तो उन्हें पहचान मिली. उन्हें केजीएफ: चैप्टर 1 से कामयाबी मिली. उनके किरदार 'रॉकी भाई' ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया. बाद में, केजीएफ: चैप्टर 2 से वह पूरे भारत में स्टार बन गए.

    • इसी के साथ यश काफी लग्जरी लाइफ भी एंजॉय करते हैं. हालांकि यश ने कभी अपनी सही नेट वर्थ नहीं बताई,लेकिन फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सुपरस्टार के पास 50 करोड़ रुपये की नेटवर्थ.
    • उसी रिपोर्ट के मुताबिक, यश ने फिल्मों, एंडोर्समेंट, बिजनेस और दूसरी चीज़ों से यह बड़ी संपत्ति बनाई है.
    • रिपोर्ट के मुताबकि हर फिल्म के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये लेते हैं.
    • यश पेप्सी, कोका-कोला, मिंत्रा और कल्याण ज्वैलर्स जैसे ब्रांड्स से भी जुड़े हैं. वह हर विज्ञापन से बहुत बड़ी रकम कमाते हैं.

    यश की लग्ज़री लाइफस्टाइल
    ज़बरदस्त नेट वर्थ के साथ-साथ, यश कई लग्ज़री चीज़ों के भी मालिक हैं. सबसे बड़ी चीज़ों में से एक उनका बेंगलुरु वाला घर है जहां वह अपनी पत्नी राधिका पंडित और अपने बच्चों के साथ रहते हैं. एक्टर के पास प्रेस्टीज गोल्फशायर में एक शानदार डुप्लेक्स अपार्टमेंट भी है. इनके अलावा, यश को लग्ज़री कारों का भी बहुत शौक है. उनके पास रेंज रोवर इवोक, प्रीमियम मर्सिडीज़-बेंज कारें हैं, जिनमें GLC 250D कूप और GLC 350D शामिल हैं.

    एंटरप्रेन्योर और प्रोड्यूसर भी हैं यश
    एक सक्सेसफुल एक्टर होने के अलावा, यश एक एंटरप्रेन्योर और प्रोड्यूसर भी हैं. वह विलेन के मालिक हैं, जो पुरुषों के लिए परफ्यूम बनाती है. उन्हें अक्सर इस ब्रांड को प्रमोट करते देखा जाता है. इसके अलावा, यश अपने बैनर मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत एक प्रोड्यूसर भी हैं. उनकी आने वाली फिल्म, टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स भी उन्होंने ही प्रोड्यूस की है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    2026 टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की बंपर जीत, कनाडा के लिए अंत तक लड़ता रहा ये भारतीय
    Next Article
    The Diaries Of Manipur: बड़े पर्दे पर छाने को तैयार महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, आज रिलीज होगा 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का ट्रेलर

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment