Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    रणवीर सिंह के बाद सलमान के जीजा को मिली धमकी:रिपोर्ट में दावा-आयुष शर्मा से ईमेल के जरिए करोड़ों रुपए की मांग की गई

    2 days ago

    बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को सलमान खान के जीजा और एक्टर आयुष शर्मा को भी करोड़ों रुपए की मांग के साथ धमकी दिए जाने की खबर सामने आई है। दरअसल, खबर आई थी कि सलमान के रिश्तेदार को ईमेल के जरिए धमकी मिली। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताया। बताया गया कि अगर मांग पूरी नहीं की गई तो जान का खतरा होगा। शुरुआती जानकारी में रिश्तेदार की पहचान साफ नहीं थी, लेकिन अब पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि यह शख्स सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा के पति और एक्टर आयुष शर्मा हैं। बता दें कि आयुष शर्मा फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में अभी तक सलमान या आयुष की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, पुलिस एहतियातन सतर्क है और पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए है। रणवीर सिंह को मिली थी धमकी आयुष शर्मा से पहले मंगलवार को रणवीर सिंह को धमकी मिली थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रणवीर को ये धमकी व्हॉट्सएप में वॉइस नोट के जरिए भेजी गई है, जिसमें कहा गया है कि अगर करोड़ों रुपए नहीं दिए जाते तो एक्टर को जान का खतरा होगा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने रणवीर के बांद्रा स्थित घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी थी। इसके साथ ही मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने वॉइस नोट भेजने वाले शख्स की तलाश शुरू कर दी है। उस शख्स ने भी खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया था। रोहित शेट्टी फायरिंग केस से कनेक्शन की जांच धमकियों के इन मामलों से ठीक पहले 31 जनवरी की देर रात को डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की गई थी। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या रणवीर सिंह को मिली धमकी का कोई सीधा संबंध रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना से है या यह डर फैलाने की साजिश है। टारगेट में थे रोहित शेट्टी निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर 31 जनवरी को पांच राउंड फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसके बाद से मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि इस फायरिंग में रोहित शेट्टी ही हमलावरों का मुख्य टारगेट थे। इस मामले में पुलिस ने 5 फरवरी को आरोपी आसाराम फसाले को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच के मुताबिक, आसाराम फसाले पिछले चार वर्षों से गैरेज मैकेनिक के तौर पर काम कर रहा था और लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ था। वह गैंग के मास्टरमाइंड शुभम लोंकर के निर्देश पर हथियारों की सप्लाई करता था। इस केस में पहले से गिरफ्तार चार आरोपियों में से आसाराम फसाले की सीधी पहचान स्वप्निल सकट से थी, जो शुभम लोंकर के जरिए कराई गई थी। बताया जा रहा है कि लोंकर के निर्देश पर फसाले ने ही सकट को हथियार मुहैया कराए थे, जिन्हें बाद में एक अज्ञात शूटर तक पहुंचाया गया। इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल फायरिंग की घटना में किया गया। क्राइम ब्रांच को यह भी जानकारी मिली है कि आसाराम के गैंग से जुड़े होने की भनक उसके कुछ करीबी लोगों को थी। हालांकि, वे लोग कौन हैं और क्या उनका भी लॉरेंस गैंग से कोई सीधा कनेक्शन है, इस एंगल से पुलिस अब जांच कर रही है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    संजय कपूर की संपत्ति विवाद:पत्नी प्रिया कपूर ने सास रानी कपूर पर झूठी गवाही का आरोप लगाया, बोलीं- अदालत के साथ की धोखाधड़ी
    Next Article
    सिंगर जैस्मिन सैंडलस को फैंस ने रियल लाइफ धुरंधर बताया:लड़कियां छेड़ने पर परफॉर्मेंस रोकी; बोलीं- पहले इन लड़कों को बाहर निकालो

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment