Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    रणजी ट्रॉफी:उत्तराखंड की फिरकी में फंसा असम, पारी की हार टालने के लिए चाहिए 96 रन; मयंक मिश्रा ने झटके 4 विकेट

    3 days ago

    अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप मैच में उत्तराखंड ने असम पर शिकंजा कस लिया है। मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक असम ने अपनी दूसरी पारी में संघर्ष करते हुए 6 विकेट पर 224 रन बना लिए। हालांकि, पारी की हार से बचने के लिए असम को अब भी 96 रनों की दरकार है, जबकि उनके पास सिर्फ 4 विकेट शेष हैं। उत्तराखंड के स्पिनर मयंक मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में असम के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। तीसरे दिन स्टंप्स के समय स्वरूपम 51 रन और मुख्तार हुसैन 4 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। पहली पारी में फ्लॉप रहा असम, फॉलोऑन खेलना पड़ा मैच में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी 120 ओवर में 7 विकेट पर 460 रन बनाकर घोषित की थी। इसके जवाब में असम की टीम पहली पारी में महज 69.1 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। विशाल बढ़त होने के कारण उत्तराखंड ने असम को फॉलोऑन दिया। निहार और स्वरूपम ने जमाए अर्धशतक दूसरी पारी में असम की शुरुआत लड़खड़ाने के बाद कुछ संभली। निहार डेका ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। मध्यक्रम में शिवशंकर राय ने 36 और ऋतुराज बिश्वास ने 18 रनों का योगदान दिया। अंत में स्वरूपम ने मोर्चा संभाला और वे 51 रन बनाकर नाबाद हैं। उत्तराखंड की ओर से मयंक मिश्रा के अलावा आदित्य रावत और सुचित जे ने 1-1 विकेट हासिल किया। स्कोर बोर्ड: एक नजर उत्तराखंड (पहली पारी): 460/7 (घोषित) असम (पहली पारी): 140 ऑलआउट असम (दूसरी पारी): 224/6 (70 ओवर) गेंदबाजी (उत्तराखंड): मयंक मिश्रा (4 विकेट), आदित्य और सुचित (1-1 विकेट)। स्थिति: असम अभी भी उत्तराखंड से 96 रन पीछे है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    हरियाणा-दिल्ली के बीच होगा PWL का फाइनल मुकाबला:दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली ने महाराष्ट्र को 5-4 से हराया; शुभम कौशिक प्लेयर आफ द मैच
    Next Article
    Budget 2026 LIVE | মোদি সরকারের আমলে এবারই প্রথম রবিবার পেশ হবে কেন্দ্রীয় বাজেট I ABP Ananda Live

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment