Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    रणजी ट्रॉफी 7वां राउंड- सिराज को 4 विकेट:होमग्राउंड पर MP 187 पर ऑलआउट; कर्नाटक के लिए खेलने उतरे राहुल और प्रसिद्ध

    3 days ago

    रणजी ट्रॉफी में 7वें राउंड के मुकाबले गुरुवार से शुरू हुए। मोहम्मद सिराज ने हैदराबाद के लिए 4 विकेट लिए और छत्तीसगढ़ को बैकफुट पर धकेल दिया। करो या मरो मैच में मध्य प्रदेश ने अपने ही होमग्राउंड पर महाराष्ट्र के खिलाफ 6 विकेट गंवा दिए। वहीं टीम इंडिया के केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा कर्नाटक के लिए आखिरी मैच खेलने उतरे। ग्रुप-ए: नागालैंड के चेतन बिष्ट का शतक आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए नागालैंड ने 59 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। टीम ऑलआउट होने वाली थी, तभी चेतन बिष्ट ने शतक लगा दिया। वे 160 रन बनाकर नॉटआउट लौटे और टीम का स्कोर 6 विकेट पर 322 तक पहुंचा दिया। विदर्भ के कप्तान हर्ष दुबे ने 37 रन पर 6 विकेट लेकर उत्तर प्रदेश को 237 पर ऑलआउट कर दिया। विदर्भ ने फिर बगैर विकेट गंवाए 33 रन भी बना लिए। वहीं झारखंड के खिलाफ ओडिशा ने 6 विकेट खोकर 242 रन बना लिए। स्वास्तिक समल और गोविंदा पोड्डर ने फिफ्टी लगा दी। ग्रुप-बी: मध्य प्रदेश 187 पर ऑलआउट टेबल टॉपर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बैटिंग करते हुए MP की टीम 187 रन ही बना सकी। महाराष्ट्र से राजवर्धन हंगरगेकर ने 5 विकेट लिए। महाराष्ट्र ने फिर 2 विकेट के नुकसान पर 52 रन भी बना लिए। कर्नाटक के खिलाफ मोहाली में होम टीम पंजाब ने 9 विकेट खोकर 303 रन बना लिए। इमानजोत चहल 77 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। कर्नाटक से श्रेयस गोपाल और विद्याधर पाटील ने 3-3 विकेट लिए। सौराष्ट्र की कप्तानी करते हुए जयदेव उनादकट ने 4 विकेट लिए और चंडीगढ़ को 145 पर ऑलआउट कर दिया। सौराष्ट्र ने फिर एक विकेट खोकर 151 रन भी बना लिए। अगर सौराष्ट्र जीता तो कर्नाटक की नॉकआउट राउंड में एंट्री करना मुश्किल हो जाएगा। ग्रुप-सी: कुणाल चंदेला ने शतक लगाया नॉकआउट राउंड में एंट्री कर चुकी बंगाल ने हरियाणा के खिलाफ 157 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। सुदीप चटर्जी 77 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। हरियाणा को अगले राउंड में पहुंचने के लिए जीत चाहिए। दूसरी ओर असम के खिलाफ उत्तराखंड ने 3 विकेट खोकर 279 रन बना लिए। कुणाल चंदेला 128 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। ग्रुप-डी: नॉकआउट राउंड के करीब जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर ने हिमाचल प्रदेश को पहले ही दिन 168 पर ऑलआउट कर दिया। लेफ्ट आर्म पेसर सुनील कुमार ने 5 विकेट लिए। जम्मू ने फिर बगैर विकेट गंवाए 20 रन भी बना लिए। दूसरी ओर, नॉकआउट में पहुंच चुकी मुंबई ने दिल्ली को 221 पर ऑलआउट कर दिया। टीम ने फिर 13 रन पर 1 विकेट भी गंवा दिया। मोहम्मद सिराज के 4 विकेट की मदद से हैदराबाद ने छत्तीसगढ़ को 283 पर ऑलआउट कर दिया। विकल्प तिवारी ने 94 और प्रतीक यादव ने 106 रन बनाए। हैदराबाद ने फिर बगैर विकेट गंवाए 56 रन भी बना लिए।
    Click here to Read More
    Previous Article
    दावा- पाकिस्तान अब T20 वर्ल्डकप का बायकॉट नहीं करेगा:टीम 2 फरवरी को कोलंबो पहुंचेगी; बांग्लादेश के सपोर्ट में टूर्नामेंट से हटने की धमकी दी थी
    Next Article
    Amit Shah Attacks Mamata LIVE: ভাইপোকে মুখ্যমন্ত্রী বানানোর স্বপ্ন আপনার চোখে ছানি ফেলেছে: অমিত শাহ

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment