Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    ‘रणबीर कपूर भगवान राम के लिए बिल्कुल फिट’:अरुण गोविल बोले- फिल्म रामायण और आदिपुरुष की तुलना करना सही नहीं, दोनों अलग हैं

    3 days ago

    अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब हाल ही में उन्होंने नितेश तिवारी की रामायण और आदिपुरुष की तुलना पर राय दी। उन्होंने कहा रामायण की तुलना आदिपुरुष से नहीं की जानी चाहिए। पीटीआई से बातचीत में अरुण गोविल ने कहा, नई रामायण की आदिपुरुष से तुलना नहीं करनी चाहिए। हर नया रूपांतरण अलग होता है, इसलिए इसे पुराने प्रयासों से परखने की बजाय उसके अलग पहलुओं को समझना चाहिए। अरुण गोविल ने फिल्म रामायण में रणबीर कपूर के लुक और कास्टिंग की तारीफ की । उन्होंने कहा, फिल्म बहुत अच्छी लग रही है और टीम काफी मेहनत भी कर रही है। रणबीर न केवल एक अच्छे अभिनेता हैं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं और यह गुण स्क्रीन पर भगवान जैसे किरदार को विश्वासपूर्ण तरीके से निभाने के लिए जरूरी हैं। जब कोई मानक बन जाता है तो हमेशा तुलना होती है और किसी को यह बुरा नहीं लगना चाहिए कि मेरी तुलना की जा रही है। मुझे लगता है कि भगवान का किरदार निभाने के लिए आपका रूप ऐसा होना चाहिए कि जब लोग आपको देखें, तो उन्हें आपमें भगवान नजर आए और वे सोचें भगवान ऐसे हो सकते हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है। फिल्म की कास्ट इस फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाया है। रावण की भूमिका में यश नजर आए हैं। माता सीता साई पल्लवी बनी हैं। हनुमान के दमदार रोल में सनी देओल हैं। रवि दुबे लक्ष्मण किरदार में नजर आएंगे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    वैरायटी इंडिया मैगजीन लॉन्च 2026:सलमान खान का दिखा दबंग स्टाइल, पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे अक्षय, अर्जुन-सिद्धार्थ और मृणाल ठाकुर भी आए नजर
    Next Article
    पाकिस्तान पर बॉयकॉट का असर क्या होगा:ग्रुप-स्टेज में ही बाहर होने का खतरा, ICC बैन लगा सकता है; भविष्य में मेजबानी मिलनी मुश्किल

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment