Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'रामायण' में 'लक्ष्मण' के किरदार के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं रवि दुबे, सोशल मीडिया पर दिखाई वर्कआउट की झलक

    2 days ago

    एक्टर रवि दुबे जल्दी ही नितेश तिवारी की 'रामायण' में नजर आने वाले हैं. रवि दुबे इस फिल्म में 'लक्ष्मण' का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं. एक्टर इस किरदार के लिए खूब सारी तैयारियों में जुटे हुए हैं. इन तैयारियों में इंटेंस वर्कआउट भी शामिल है. जिसकी झलक हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी दिखाई है.

    सोशल मीडिया पर दिखाई झलक
    रवि दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अपने फैंस के साथ अक्सर कई फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं. अब हाल ही में उन्होंने अपने फिटनेस रुटीन की भी एक फोटो शेयर की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इंटेंस फिटनेस रूटीन की झलक शेयर करते हुए एक दमदार शर्टलेस फोटो पोस्ट की है. जिसमें वो फोकस्ड बॉक्सिंग स्टांस में नजर आ रहे हैं और उनकी चिसल्ड फिजीक और मस्कुलर आर्म्स साफ दिखाई दे रहे हैं.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)

    इस फोटो के साथ कैप्शन में एक्टर ने लिखा, 'राइजिंग अप' और बैकग्राउंड में आइकॉनिक सॉन्ग ट्रैक 'आईज ऑफ द टाइगर' लगाया हुआ है. ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

    फैंस को पसंद आया रवि का ट्रांसफॉर्मेशन
    ये पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते ही फैंस की नजर में भी तुरंत आ गया. कई यूजर्स ने इस पर रिएक्ट किया और कमेंट सेक्शन में रवि की मेहनत और जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफों के पुल बांधे. कई लोगों ने उनकी फिटनेस कमिटमेंट की सराहना की और उनके लुक को पावरफुल बताते हुए कहा कि ये एक योद्धा जैसे किरदार के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

    'लक्ष्मण' के लिए ट्रांसफॉर्मेशन
    बता दें कि रवि दुबे का ये ट्रांसफॉर्मेशन इसलिए भी खूब चर्चा में है क्योंकि रवि अब नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' में 'लक्ष्मण' के रोल में नजर आने वाले हैं. इस बड़े प्रोजेक्ट का पहला पार्ट शूट हो चुका है और उनकी दमदार फिजीक साफ बताती है कि वो इस योद्धा वाले किरदार के लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं. रवि ने अपने लुक और तैयारी को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर जो झलक दिख रही है, उससे साफ है कि इस आइकॉनिक रोल के लिए उन्होंने जबरदस्त अनुशासन और कड़ी ट्रेनिंग फॉलो की है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    Tuesday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'द केरला स्टोरी 2' का राज, 'ओ रोमियो और 'बॉर्डर 2' को भी पछाड़ा
    Next Article
    'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment