Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'रामायण' की 'कैकेई' का 38 साल में बदल चुका है पूरा हुलिया, देश छोड़ अब ऐसे कर रही हैं गुजारा

    6 days ago

    पद्मा खन्ना ने अपने करियर में भोजपुरी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में काम किया था. लेकिन, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली रामानंद सागर के रामायण में कैकेई की भूमिका निभाकर. इस शो के जरिए वो घर-घर में फेमस हो गईं.

    लेकिन अब वो कहां हैं और क्या कर रही हैं, इस बारे में शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे. ऐसे में चलिए इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि पद्मा अब कहां हैं और 38 सालों में उनका लुक कितना बदल चुका है.रामायण को 1987 में पहली बार दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था.

    पद्मा खन्ना का बदल चुका है लुक

    रामायण सीरियल में राम और सीता की भूमिका निभाने वाले कलाकारों की वैसे तो खूब चर्चा होती है.लेकिन, इस शो में कैकेई बनने वालीं पद्मा खन्ना के बारे में भी लोग बातें करना खूब पसंद करते हैं.बता दें इन 38 सालों में पद्मा खन्ना पूरी तरह से बदल चुकी हैं.

    उसका अंदाजा उनकी इस तस्वीर को देख लगा सकते हैं.पद्मा खन्ना का जन्म 10 मार्च 1949 में पटना में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म मैया तोहे पियरी चढ़ाइबो से 1962 में की थी. इस दौरान एक्ट्रेस ने पहली बार कैमरे को फेस किया था.


    कई साल तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद पद्मा को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला. वो सबसे पहले बीवी और मकान फिल्म में नजर आई थीं.इसके बाद पद्मा ने हीर रांक्षा, परदेसी, पाकीजा, सौदागर और हेरा फेरी जैसी फिल्मों में काम में काम किया.

    पद्मा ने बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर जगदीश एल सिदाना संग शादी की थी. उसके बाद उन्होंने ग्लैमरस वर्ल्ड से दूरी बना ली.पद्मा और जगदीश के दो बच्चे भी हैं नेहा और अक्षर. इन दिनों पद्मा अमेरिका में रहती हैं और कथक डांस एकेडमी चलाती हैं. सोशल मीडिया पर भी वो कुछ खासा एक्टिव नहीं रहती हैं. लेकिन, फैन पेज पर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं.

    ये भी पढ़ें:-'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर कपूर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल

     

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    आवेज दरबार की बर्थडे पार्टी में नहीं दिखीं नगमा मिराजकर, फैंस ने पूछा- 'ब्रेकअप हो गया क्या?'
    Next Article
    Inside Pics: चॉल में बीता बचपन, अब 7 स्टार हॉटल से कम नहीं है मिस्टर फैजू का घर, फराह खान भी हुईं शॉक्ड

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment